{"_id":"63a110326e67157e6c44a7d0","slug":"lucknow-recruitment-of-instructor-on-2406-posts","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow : यूपी के प्रशिक्षण एवं सेवायोजन विभाग में अब 2406 पदों पर होगी अनुदेशक भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow : यूपी के प्रशिक्षण एवं सेवायोजन विभाग में अब 2406 पदों पर होगी अनुदेशक भर्ती
Tue, 20 Dec 2022 07:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Tue, 20 Dec 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य विभाग भर्ती
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रशिक्षण एवं सेवायोजन विभाग उत्तर प्रदेश में अब 2406 पदों पर अनुदेशकों की भर्ती की जाएगी। विभाग ने उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को संशोधित अधियाचन प्रस्तुत किया है।
विज्ञापन
आयोग के अध्यक्ष प्रवीर कुमार ने बताया कि 16 जनवरी 2022 को जारी विज्ञापन में 2504 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए थे। उन्होंने बताया कि विभाग ने आयोग को संशोधित अधियाचन पेशकर भर्ती में 98 पद कम किए हैं।
विज्ञापन
अब विभाग में अनुदेशक के 2406 पदों पर भर्ती होगी। इनमे अनारक्षित श्रेणी के लिए 992, अनुसूचित जाति के 506, अनुसूचित जनजाति के 43 अन्य पिछड़ा वर्ग के 658 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 207 पद आरक्षित किए गए हैं।
विज्ञापन