फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Real estate company owner cheated 13.97 lakhs from marble businessman, case filed, Principal Secretary gave instructions for strict action

लखनऊ : मार्बल कारोबारी से रियल एस्टेट कंपनी मालिक ने ठगे 13.97 लाख, मुकदमा दर्ज, प्रमुख सचिव ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

Tue, 15 Mar 2022 09:18 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 15 Mar 2022 09:18 PM IST
सार

गोमतीनगर के विकल्पखंड निवासी मार्बल कारोबारी से भूमि सागर इंफ्रा स्ट्रक्चर प्रा. लि. के मालिक ने 13.97 लाख रुपये हड़प लिये। आरोप है कि 18.97 लाख रुपये का मार्बल उधार पर लिया था।

विज्ञापन
Lucknow: Real estate company owner cheated 13.97 lakhs from marble businessman, case filed, Principal Secretary gave instructions for strict action
demo pic - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोमतीनगर के विकल्पखंड निवासी मार्बल कारोबारी से भूमि सागर इंफ्रा स्ट्रक्चर प्रा. लि. के मालिक ने 13.97 लाख रुपये हड़प लिये। आरोप है कि 18.97 लाख रुपये का मार्बल उधार पर लिया था। जिसके बदले में महज पांच लाख रुपये दिये। बाकी रकम का चेक दिया। जो बाउंस हो गया। पीड़ित ने रुपये मांगे तो धमकी दी। तीन साल तक टालमटोल करने के बाद भी रुपये वापस नहीं किये। पीड़ित ने प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री संजय प्रसाद से शिकायत की। पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिये गये। शुरुआती जांच में आरोप ही मिलने पर गोमतीनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


विकल्पखंड-1 में व्यवसायी राम विजय चौहान परिवार के साथ रहते हैं। उनका शंकर मार्बल के नाम से कारोबार है। राम विजय के मुताबिक  विशालखंड-4 में भूमि सागर इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड का कार्यालय है। इस कंपनी के मालिक गंगा सागर चौहान विरामखंड-3 रहते हैं। राम विजय के मुताबिक वर्ष 2018 में गंगा सागर चौहान ने 18,97,177 रुपय का मार्बल उधार पर लिया था। उसमें से 5 लाख का भुगतान किया। जबकि शेष 13,97,177 रुपये अभी बचे हैं।
विज्ञापन


भुगतान के लिए गंगा सागर ने उन्हें बैंक ऑफ  इंडिया का चेक दिया था। पीड़ित ने चेक खाते में लगाया तो वह बाउंस हो गया। पीड़ित राम विजय ने गंगा सागर से संपर्क किया तो उन्होंने पेमेंट के नाम पर टालमटोल की। परेशान होकर पीड़ित जब भी गंगा सागर के घर या आफिस जाता तो वह गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देते। 13.97 लाख की ठगी का एहसास होने पर पीड़ित कारोबारी राम विजय चौहान ने मुख्यमंत्री प्रमुख सचिव से शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद पुलिस आयुक्त को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिये गये। पीड़ित ने डीसीपी से मुलाकात कर बिलए ई-वे बिल व चेक की   कॉपी भी सौंपी। प्रभारी निरीक्षक गोमतीनगर केशव कुमार तिवारी के मुताबिक शुरुआती जांच में आरोप सही मिलने पर गोमतीनगर पुलिस ने गंगा सागर चौहान के खिलाफ  पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed