फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow ranks first in the entire state in health rankings

Lucknow News: स्वास्थ्य रैंकिंग में लखनऊ पूरे प्रदेश में अव्वल

Fri, 03 Jul 2026 01:43 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Lucknow ranks first in the entire state in health rankings
लखनऊ। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) की मई की स्वास्थ्य रैंकिंग में लखनऊ ने प्रदेश के सभी 75 जिलों में पहला स्थान हासिल किया है। प्रदेश के 18 मंडलों में भी शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। बृहस्पतिवार को जारी स्वास्थ्य रैंकिंग डैशबोर्ड में लखनऊ को 0.75 समेकित स्कोर मिला। स्वास्थ्य विभाग ने इस उपलब्धि को सामूहिक प्रयास, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का नतीजा बताया है।
विज्ञापन

मार्च में लखनऊ को 16वीं रैंक मिली थी। अप्रैल में जिला पहले स्थान पर पहुंच गया और मई में भी इस स्थान पर बरकरार रखा। वहीं, लखनऊ मंडल ने 0.66 समेकित स्कोर के साथ प्रदेश के सभी 18 मंडलों में पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

लखनऊ ने गर्भवती महिलाओं की एचआईवी स्क्रीनिंग और बच्चों के टीकाकरण जैसी स्वास्थ्य सेवाओं में प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। परिवार नियोजन कार्यक्रम में अस्थायी और स्थायी साधनों को अपनाने में भी जिला प्रदेश में अव्वल रहा। परिवार नियोजन के तरीके अपनाने वाले पात्र दंपतियों की संख्या में पिछले महीने की तुलना में 425.3 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जो प्रदेश में सबसे अधिक है। अपर निदेशक लखनऊ मंडल डॉ. जीपी गुप्ता ने बताया कि यह उपलब्धि स्वास्थ्य टीम के सामूहिक प्रयास और गुणवत्तापूर्ण सेवाओं का परिणाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लॉक स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन
जिले के ब्लॉक स्तर पर भी प्रदर्शन बेहतर रहा है। बख्शी का तालाब, माल और मोहनलालगंज सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले ब्लॉक रहे। लखनऊ नगर, मलिहाबाद और गोसाईंगंज ने पिछले महीने की तुलना में सेवाओं में सबसे अधिक सुधार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed