{"_id":"6a98fdf77384bcd85f0b4a68","slug":"lucknow-radha-krishna-s-court-will-be-set-up-at-hazratganj-metro-station-today-registrations-can-be-done-on-2026-09-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: हजरतगंज मेट्रो स्टेशन पर आज सजेगा राधा-कृष्ण का दरबार, मौके पर भी करा सकेंगे पंजीकरण; जानिए इसके नियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: हजरतगंज मेट्रो स्टेशन पर आज सजेगा राधा-कृष्ण का दरबार, मौके पर भी करा सकेंगे पंजीकरण; जानिए इसके नियम
Thu, 03 Sep 2026 10:26 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Thu, 03 Sep 2026 10:26 AM IST
सार
Ghar ghar radha-kanha: अमर उजाला और उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले इस कार्यक्रम के लिए सुबह 10:30 बजे से मौके पर ही पंजीकरण भी हो सकेगा।
विज्ञापन
घर-घर राधा-कान्हा उत्सव आज।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कृष्ण जन्माष्टमी के उल्लास के बीच हजरतगंज मेट्रो स्टेशन पर बृहस्पतिवार को ''''घर-घर कान्हा-राधा'''' आयोजन में बृहस्पतिवार को नन्हे-मुन्ने राधा-कृष्ण के रूप में नजर आएंगे। अमर उजाला और उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले इस कार्यक्रम के लिए सुबह 10:30 बजे से मौके पर ही पंजीकरण भी हो सकेगा। मुख्य आयोजन सुबह 11:30 बजे से होगा।
विज्ञापन
दो आयु वर्ग में होंगे प्रतिभागी
प्रतियोगिता दो वर्गों में होगी। पहले वर्ग में तीन वर्ष तक के बच्चे हिस्सा लेंगे। दूसरे वर्ग में तीन वर्ष से अधिक से लेकर सात वर्ष तक के बच्चे हिस्सा ले सकेंगे। बच्चों को घर से राधा या कृष्ण के रूप में तैयार करके लाना होगा। दो बच्चों को राधा-कृष्ण की जोड़ी के रूप में भी शामिल किया जा सकता है। मित्र, पड़ोसी या रिश्तेदार के बच्चों के साथ भी जोड़ी बनाई जा सकती है। एक बच्चा होने पर आयोजन स्थल पर ही आपसी सहमति से जोड़ी बनाई जा सकेगी।
विज्ञापन
पांच राधा-कृष्ण जोड़ियां होंगी पुरस्कृत
घर-घर राधा-कान्हा
- फोटो : amar ujala
प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाली पांच राधा-कृष्ण जोड़ियों के साथ पांच कृष्ण और पांच राधाओं को अलग-अलग पुरस्कृत किया जाएगा। निर्णायक मंडल परिधान, साज-शृंगार और बच्चों की अभिव्यक्ति के आधार पर चयन करेगा।
मेट्रो के गेट नंबर-1 से होगा प्रवेश
कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पंजीकरण अनिवार्य है। जिन लोगों ने पहले पंजीकरण नहीं कराया है, वे आयोजन स्थल पर भी पंजीकरण करा सकेंगे। प्रतिभागियों को हजरतगंज मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 (रॉयल कैफे की ओर) से प्रवेश करना होगा।