फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow Prof Narendra Bahadur has been appointed as the Vice Chancellor of the University of Languages

लखनऊ: प्रो. नरेंद्र बहादुर बनाए गए भाषा विवि के कुलपति, आगरा विवि में भी जल्द होगी कुलपति की नियुक्ति

Wed, 27 Apr 2022 09:09 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 27 Apr 2022 09:09 PM IST
सार

आगरा विश्वविद्यालय में भी कुलपति की नियुक्ति जल्द की जाएगी। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक कुलपति को दो-दो विश्वविद्यालयों का कार्यभार देने पर आपत्ति जताई थी।

विज्ञापन
Lucknow Prof Narendra Bahadur has been appointed as the Vice Chancellor of the University of Languages
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल - फोटो : अमर उजाला- फाइल फोटो

विस्तार

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी लखनऊ के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के प्रो. नरेंद्र बहादुर सिंह को ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय लखनऊ का कुलपति नियुक्त किया है। अनिल कुमार शुक्ला के राजस्थान में महर्षि दयानंद सरस्वती विवि के कुलपति नियुक्त होने के बाद से भाषा विवि में कुलपति पद रिक्त था।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक आगरा विश्वविद्यालय में भी कुलपति की नियुक्ति जल्द की जाएगी। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक कुलपति को दो-दो विश्वविद्यालयों का कार्यभार देने पर आपत्ति जताई थी। उन्होंने बीते दिनों कुछ विश्वविद्यालयों की समीक्षा बैठक में ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विवि और डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि आगरा में कुलपति की नियुक्ति जल्द कराने को कहा था।
विज्ञापन


भाषा विवि के कुलपति का अतिरिक्त कार्यभार लखनऊ विवि के कुलपति प्रो. आलोक राय के पास था। वहीं आगरा विवि के कुलपति का अतिरिक्त कार्यभार छत्रपति शाहूजी महाराज विवि कानपुर के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक के पास है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed