फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Power supply disrupted amid intense heat, commotion and unrest at several substations; employees lock

लखनऊ: भीषण गर्मी के बीच बेपटरी हुई बिजली व्यवस्था, उपकेंद्रों पर हंगामा- उपद्रव; कर्मचारी ताला बंद करके भागे

Fri, 19 Jun 2026 09:11 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 19 Jun 2026 09:11 PM IST
सार

Power cuts in Lucknow: लखनऊ में बिजली गर्मी के बीच बिजली व्यवस्था बेपटरी हो गई है। इस बीच गुरुवार देर रात कई उपकेंद्रों पर बवाल हुआ। 

विज्ञापन
Lucknow: Power supply disrupted amid intense heat, commotion and unrest at several substations; employees lock
लखनऊ में बिजली संकट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

लखनऊ जिले के तकरोही के महावीरपुरम इलाके में बृहस्पतिवार रात 8:15 से 3:30 बजे तक बिजली गुल होने के विरोध में अमराई गांव उपकेंद्र पर खूब बवाल हुआ। पसीने से लपथप लोगों की नाराजगी को देखकर उपकेंद्र के जो कर्मचारी बाहर थे वह भाग गए और अंदर वालों ने गेट में तालाबंदी करके बैठ गए। जब गुल बिजली चालू हुई, तब प्रदर्शनकारी वापस गए।

विज्ञापन


महावीरपुरम निवासी फतेह मोहम्म्द, आफताब, सुधीर वर्मा, चंदशेखर, नसीम, रईस, मुलायम सिंह, अंजली शर्मा आदि के घरों की रात को अचानक बत्ती गुल हो गई। थोड़ी देर बाद बिजली तो वापस लौटी, मगर वोल्टेज इतना कम था, कि उससे पंखे तक नहीं चल रहे थे। लोगों ने उपकेंद्र से लेकर अधिशासी अभियंता तक का कॉल कर समस्या बताई, जिसका निराकरण नहीं हुआ। भीषण गर्मी से परेशान होकर लोग रात करीब एक बजे अमराई गांव उपकेंद्र की तरफ चल पड़े। इसकी खबर उपकेंद्र पर पहले ही पहुंच गई, जिससे तालाबंदी कर ली। लोगों ने उपकेंद्र के गेट पर खूब हंगामा और प्रदर्शन किया, फिर भी कोई सुनवाई नहीं हुई। प्रदर्शनकारी रात 3 बजे तक डटे रहे। जब उपकेंद्र के अंदर से बंद बिजली को चालू करने की सूचना दी गई, तब हंगामा खत्म हुआ। दरअसल, महावीरपुरम में एबीसी लाइन जलने के कारण आधे इलाके में रात 8:15 बजे अंधेरा हो गया था।
विज्ञापन




आदर्श विहार में 10 घंटे बिजली ठप, हंगामा
एफसीआई उपकेंद्र के तहत आदर्श विहार सहित आसपास के मोहल्ले में 10 घंटे तक बिजली ठप रही। इसके विरोध में लोगों ने उपकेंद्र पर हंगामा किया, और आरोप लगाया कि एक सर्किट सही था, फिर भी 10 घंटे बाद बिजली को चालू किया गया। लोगों ने बताया कि बृहस्पतिवार रात्रि 10:30 बजे पूरे आदर्श विहार, नरौना, भूहर की बत्ती गुल हो गई। रात 12 बजे एसडीओ ने बताया कि लाइन फॉल्ट आ गया और फिर मोबाइल बंद कर लिया। गर्मी में बच्चे, बुजुर्ग आदि बिना बिजली के पूरी रात परेशान रहे। गुल बिजली शुक्रवार 8 बजे चालू हो सकी। उधर, मुख्य अभियंता राम कुमार ने बताया कि सिंगल केबल में फॉल्ट के कारण ही उपभोक्ताओं की बिजली में बाधा आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आलमबाग में एलटी लाइन में फॉल्ट
चंदरनगर उपकेंद्र के तहत आलमबाग नटखेडा रोड कुटिया गली में शुक्रवार सुबह 8 बजे फाॅल्ट के कारण बिजली ठप हो गई। एसडीओ भूषण कुमार ने बताया कि काफी पुरानी जर्जर केबल होने के कारण आए दिन व्यवधान आ रहा है। इस फॉल्ट को सही कराने के साथ ही एलटी केबल को भी बदलकर शाम 5 बजे बिजली चालू की गई। उधर, मनीष अरोड़ा समेत स्थानीय लोगों का कहना कि इससे पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है।

जवाहर भवन-इंदिरा भवन की बत्ती गुल
जवाहर भवन के बिजली सिस्टम में तकनीकी खामी के कारण शुक्रवार शाम पांच बजे अचानक बत्ती गुल हो गई। इससे जवाहर भवन-इंदिरा भवन बिजली आपूर्ति पर असर पड़ा। इंदिरा भवन की बिजली जनरेटर से कुछ समय बाद चालू हो गई ,मगर जवाहर भवन में देर तक संकट बना रहा। अधिशासी अभियंता धर्मेंद्र कुमार सक्सेना ने बताया कि लोक निर्माण की देखरेख में रहने वाले सिस्टम में खामी के कारण बिजली आपूर्ति में व्यवधान आया। जवाहर भवन उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति में कोई दिक्कत नहीं थी। उधर, व्यापारी नेता सुशील कुमार बच्चा ने बताया कि बिजली बंद होने से अचानक लिफ्ट बंद होने से अफरा-तफरी मच गई। मगर, जनरेटर के चलने पर लोगों ने राहत की सांस ली।

बिजली संकट को दूर करने के लिए सात सदस्य कमेटी का गठन

 पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष डॉक्टर आशीष कुमार गोयल ने राजधानी की बिजली व्यवस्था को और बेहतर बनाने और संकट को दूर करने के लिए सात सदस्य कमेटी का गठन किया है। इस कमेटी की शनिवार शक्ति भवन में बैठक है। इस संबंध में कारपोरेशन के निदेशक वितरण जीडी द्विवेदी ने आदेश जारी किया है।

इस कमेटी के अध्यक्ष मध्यांचल निगम के निदेशक तकनीकी हरीश बंसल और सदस्य के रूप में लखनऊ मध्य जोन के मुख्य अभियंता रवि कुमार अग्रवाल, मध्यांचल निगम के मुख्य अभियंता तकनीकी मनीष गुप्ता, वाराणसी के मुख्य अभियंता एके वर्मा, गाजियाबाद लोनी के अधीक्षण अभियंता निशांत नवीन और नोएडा के अधीक्षण अभियंता तकनीकी विवेक पटेल शामिल हैं। इस कमेटी की शनिवार को बैठक होगी। फिर बैठक के बाद यह कमेटी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करके मध्यांचल निगम की प्रबंध निदेशक रिया केजरीवाल के जरिए कारपोरेशन के अध्यक्ष को पेश की जाएगी।

सुधार के लिए ढाई हजार करोड़ की योजना को मिलेगी मंजूरी
पावर कॉरपोरेशन राजधानी की बिजली व्यवस्था को सुधारने के लिए ढाई हजार करोड रुपए की सुधार योजना को मंजरी देगा। इस सुधार योजना के तहत वर्ष 2032 तक ओवरलोड फीडर और ट्रांसफार्मर की क्षमता को 50 फ़ीसदी लोड पर लाने का काम होगा। इसके लिए नए ट्रांसफार्मर लगेंगे और नई लाइन बनेगी। इसके साथ ही नेटवर्क को भी बेहतर बनाया जाएगा। इस योजना के लिए केंद्र सरकार से धन मिलेगा। इस योजना में स्काडा सिस्टम को भी शामिल किया गया है ,जिसका दो दशक पहले भी एक बार निर्णय लिया गया था, जिसके लिए गोमती नगर में इस स्काडा भवन भी बना लेकिन योजना धरातल पर नहीं उतर सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed