फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Poor children will now get free education till 10th standard at Raj Bhavan, permission received from

Lucknow : राजभवन में अब गरीब बच्चों को 10 वीं तक मिलेगी निशुल्क शिक्षा, शासन से मिली अनुमति

Tue, 11 Nov 2025 05:54 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Tue, 11 Nov 2025 05:54 PM IST
सार

माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शासन ने राजभवन उच्च प्राथमिक विद्यालय को हाईस्कूल तक करने की अनुमति दे दी है। विद्यालय के उच्चीकृत होने के साथ ही यहां आधुनिक लैब बनेगी।

विज्ञापन
Lucknow: Poor children will now get free education till 10th standard at Raj Bhavan, permission received from
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजभवन स्थित परिषदीय विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों के लिए खुशखबरी है। आठवीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्हें आगे की पढ़ाई के लिए किसी अन्य स्कूल में जाने की जरूरत नहीं है। राजभवन सरकारी स्कूल अब हाईस्कूल तक होने जा रहा है। यहां पढ़ने वाले गरीब बच्चों को 10 वीं कक्षा तक निशुल्क शिक्षा दी जाएगी। शैक्षिक सत्र 2026-27 से हाईस्कूल में नए बच्चों को प्रवेश मिलने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शासन ने राजभवन उच्च प्राथमिक विद्यालय को हाईस्कूल तक करने की अनुमति दे दी है। विद्यालय के उच्चीकृत होने के साथ ही यहां आधुनिक लैब बनेगी। लैब में कंप्यूटर, रोबोट, एआई टूल्स व अन्य तकनीक उपकरण होंगे। विद्यार्थियों को संबंधित विषय के साथ ही प्रयोगात्मक आधार पर शिक्षा दी जाएगी।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग कार्यालय के अनुसार, राजभवन परिषदीय विद्यालय में कक्षा आठवीं तक कुल 195 छात्र-छात्राएं पंजीकृत है। पठन पाठन के लिए छह शिक्षकों की ड्यूटी लगाई है। स्मार्ट क्लासरूम में विद्यार्थियों को शिक्षा दी जा रही है। विद्यालय के उच्चीकृत के बाद यहां पढ़ने विद्यार्थी हाईस्कूल में भी निशुल्क प्रवेश ले सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्मार्ट क्लासरूम, रोबोटिक लैब व खेल ग्राउंड भी होगा

उच्च माध्यमिक विद्यालय के उच्चीकृत के साथ ही यहां स्मार्ट क्लासरूम की संख्या बढ़ाई जाएगी। तकनीक शिक्षा के लिए एआई रोबोटिक लैब, एनसीसी, सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए सभागार और बच्चों की खेल गतिविधियों को बेहतर ग्रांउड भी होगा। स्कूल के सभी भवन ग्रीन बिल्डिंग के रूप में विकसित किया जाएगा। विद्यार्थियों को अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ ही परंपरागत खेल व व्यक्तित्व विकास के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम भी होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed