फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow Police has arrested two real brothers in case of gang misdeeds and conversion of girl

UP: युवती से सामूहिक दुष्कर्म व धर्मांतरण मामले में दो सगे भाई गिरफ्तार, मुख्य आरोपी...मां और बहन की तलाश जारी

Thu, 23 Jan 2025 12:21 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 23 Jan 2025 12:21 PM IST
सार

युवती से सामूहिक दुष्कर्म व धर्मांतरण मामले में लखनऊ पुलिस ने दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी, उसकी मां और बहन की तलाश जारी है। 

विज्ञापन
Lucknow Police has arrested two real brothers in case of gang misdeeds and conversion of girl
Anuj Crime - फोटो : istock

विस्तार

यूपी की राजधानी लखनऊ में पुलिस ने मुख्य आरोपी के दो सगे भाइयों नईम और मोमिन को गिरफ्तार किया है। इन पर गाजियाबाद की युवती से सामूहिक दुष्कर्म व धर्मांतरण का आरोप है। दोनों आरोपियों को सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने पुरानी दिल्ली से गिरफ्तार किया है। पुलिस मुख्य आरोपी आरिफ, उसकी मां व बहन की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


युवती वर्ष 2009 में फैशन डिजाइनिंग का कोर्स करने लखनऊ आई थी। अंसल इलाके में रिश्तेदार के घर उनकी मुलाकात सुशांत गोल्फ सिटी के अवध विहार निवासी आरिफ हुसैन से हुई। आरिफ ने अपना नाम सोनू सिंह और खुद को हाउसिंग कंपनी का निदेशक बताया था। नौकरी दिलाने के बहाने आरोपी ने युवती को किराए के मकान में बुलाया और नशीली चाय पिलाकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


अश्लील वीडियो बनाकर शोषण करने लगा। गर्भपात कराने के बाद आरोपी ने धर्मांतरण कराकर उनका नाम साहिबा रख दिया। आरोपी ने मां, बहन, दो भाइयों और दोस्तों की मौजूदगी में काजी को बुलाकर निकाह कर लिया। जबरन नमाज, कलमा पढ़वाने के साथ उसे मांस खिलाता था। आरिफ लगातार दोस्तों के साथ संबंध बनाने का दबाव बनाता था। कमाई के लिए पीड़ित को देह व्यापार में धकेलना चाहता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

फरार आरोपियों के लिए टीमें दे रहीे दबिश

आरोपी के बड़े भाई मोमिन ने भी पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। युवती ने सितंबर माह में आरिफ, उसके दो भाई, बहन, पिता और मां के खिलाफ केस दर्ज कराया था। विवेचक एसीपी गोसाईंगंज किरन यादव ने बताया मंगलवार को सेलमपुर पुरानी दिल्ली निवासी नईम व मोमिन को घर से गिरफ्तार किया। आरिफ, उसकी मां और बहन की तलाश में टीमें लगी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed