फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow police caught sex racket

गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर कर रहा था ये धंधा, महाराष्ट्र से आई लड़की ने खोला राज

Wed, 28 Mar 2018 12:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 28 Mar 2018 12:23 PM IST
विज्ञापन
lucknow police caught sex racket
आरोपी राहुल - फोटो : amar ujala
लखनऊ में गोमतीनगर के नेहरू एन्क्लेव निवासी राहुल ने महाराष्ट्र की कॉलगर्ल को लखनऊ बुलाकर उससे जिस्मफरोशी कराई। कॉलगर्ल दस दिन तक राहुल के घर पर रही। मंगलवार देर शाम रुपयों के लेन-देन को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ।
विज्ञापन


इसके बाद कॉलगर्ल सड़क पर निकल आई और हंगामा किया। उधर से गुजर रहे होमगार्ड इंस्पेक्टर बीके सिंह को रोककर कॉलगर्ल ने जिस्मफरोशी का आरोप लगाया तो गोमतीनगर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


पुलिस राहुल व उसके घर पर मौजूद गर्लफ्रेंड तथा कॉलगर्ल को थाने ले आई। देर रात फन चौकी इंचार्ज राजेश सिंह की तरफ से तीनों के खिलाफ जिस्मफरोशी का केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ गोमतीनगर दीपक कुमार सिंह ने बताया कि कॉलगर्ल महाराष्ट्र के औरंगाबाद की रहने वाली है। उसकी नेहरू एन्क्लेव में रहने वाले राहुल से फोन पर बातचीत होती थी। राहुल ने दस दिन पहले फ्लाइट का टिकट भेजकर उसे लखनऊ बुलवाया

पुलिस ने दर्ज किया केस

lucknow police caught sex racket
पुलिस की गिरफ्तार में आरोपी - फोटो : amar ujala
कॉलगर्ल उसके साथ घर पर ही रही। मंगलवार देर शाम कॉलगर्ल का राहुल से लेन-देन को लेकर झगड़ा हो गया। वह हंगामा करने लगी और धोखे से लखनऊ बुलाकर जिस्मफरोशी का आरोप लगाया तो लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई।

उधर से गुजर रहे होमगार्ड इंस्पेक्टर बीके सिंह भी मौके पर आ गए। उन्होंने कॉलगर्ल की बात सुनकर पुलिस को सूचना दी। नेहरू एन्क्लेव पहुंची पुलिस राहुल और कॉलगर्ल के साथ वहां मौजूद एक अन्य युवती को अपने साथ थाना ले गई।

उक्त युवती खुद को राहुल की गर्लफ्रेंड बता रही थी। थाने में पूछताछ के दौरान पूरी कहानी सामने आई जिसके बाद तीनों के खिलाफ जिस्मफरोशी का केस दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed