फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow police big revealing son of ADM robbed KGMU doctor car

एडीएम के बेटे ने लूटी थी केजीएमयू के डॉक्टर की कार, पुलिस की 30 टीमों ने खंगाले 78 गांव

Sun, 26 Apr 2020 11:22 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 26 Apr 2020 11:22 AM IST
विज्ञापन
lucknow police big revealing son of ADM robbed KGMU doctor car
घायल डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला

लॉकडाउन के दौरान सुशांत गोल्फ सिटी में केजीएमयू के डॉ. वीके सिंह को गोली मारकर कार व मोबाइल फोन लूटने की सनसनीखेज वारदात का खुलासा हुआ है। पुलिस ने एडीएम के बेटे यथार्थ सिंह उर्फ यश ठाकुर व उसके साथी आयुष सिंह गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


यश के पिता फिलहाल वक्फ बोर्ड में तैनात हैं। पुलिस आयुक्त सुजीत पांडेय के मुताबिक बदमाशों ने किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए डॉक्टर की कार लूटी थी। एसीपी कृष्णानगर दीपक सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अवध योजना के पास बदमाशों की घेराबंदी की जिस पर उन्होंने पुलिस पर हमला किया। जवाबी गोलीबारी में आयुष  घायल हुआ है। 
विज्ञापन


पुलिस आयुक्त ने बताया कि सुशांत गोल्फ सिटी में वारदात 20 अप्रैल की रात चौधरी खेड़ा रेलवे क्रॉसिंग के पास हुई थी। केजीएमयू के डॉ. वीके सिंह अपने भतीजे के जन्मदिन की दावत से घर लौट रहे थे तभी बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रोक कर कार व मोबाइल फोन लूट लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध करने पर डॉक्टर की कमर में गोली मार दी थी। डॉक्टर ने घर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। पुलिस आयुक्त ने बताया कि बदमाशों की तलाश में लगी पुलिस टीम को शनिवार रात मुखबिर से पता चला कि कुछ बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए कुछ बदमाश कार से घूम रहे हैं। 

एसीपी कृष्णानगर दीपक सिंह ने सूचना के बाद अवध शिल्प ग्राम के पास घेराबंदी की तो एक कार नजर आई। पुलिस ने कार रुकवाने का प्रयास किया तो बदमाश भगाने लगे। पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग करते हुए बदमाशों को दबोच लिया। 

गोलीबारी में गोसाईंगंज के रसूलपुर निवासी आयुष सिंह घायल हुआ। पुलिस आयुक्त ने बताया कि पकड़े गए बदमाश यश ठाकुर के पिता एडीएम हैं और फिलहाल वक्फ बोर्ड में तैनात हैं। वह सुशांत गोल्फ सिटी में गंगोत्री अपार्टमेंट में रहता है। उसका दूसरा साथी आयुष सिंह है जो गोसाईंगंज के रसूलपुर गांव का रहने वाला है। दोनों से देर रात तक पूछताछ की जा रही थी।

30 टीमों ने खंगाले 78 गांव
पुलिस आयुक्त ने बताया कि वारदात के खुलासे के लिए 30 टीमें लगाई गई थीं। इसमें आठ टीम टेक्निकल सपोर्ट के लिए थीं जबकि 12 टीमें लोकल व 10 टीमें सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक कर रही थीं। पुलिस टीमों ने सुशांत गोल्फ सिटी से गोसाईंगंज तक के 78 गांव खंगाले तब जाकर बदमाशों का सुराग मिला।

लॉकडाउन में फंसे बदमाश तो रसूलपुर गांव में छिपाई कार
पुलिस आयुक्त ने बताया कि लॉकडाउन में पुलिस की सतर्कता और जांच देखकर बदमाशों को भागने का रास्ता नहीं मिला। पकड़े गए बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि पहले वे बाराबंकी भागना चाहते थे। 

हालांकि, खुर्दही बाजार से आगे जाने पर बैरिकेडिंग और चेकिंग देखकर उन्होंने इरादा बदल दिया और इंदिरा नहर होते हुए सुल्तानपुर की तरफ चल पड़े। यहां भी आगे पुलिस को देखकर बदमाश लौट आए और गोसाईंगंज के रसूलपुर गांव में आयुष के घर पर कार छिपा दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed