फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow police beaten rikshawpuller

टैंपो चालक को बूटों से रौंदने वाले सिपाही व दरोगा पर गिरी गाज, कोतवाल भी नहीं बख्शे गए

Sat, 25 Aug 2018 10:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 25 Aug 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
lucknow police beaten rikshawpuller
रिक्शा चालक को पीटता आरक्षी। - फोटो : amar ujala

लखनऊ के मड़ियांव इलाके में टैंपो चालक को बाल पकड़कर सड़क पर गिराने के बाद बूटों से रौंदने का वीडियो वायरल होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कड़ी कार्रवाई की है। पीटने वाले सिपाही के साथ मूकदर्शक बने रहे दरोगा को भी निलंबित किया है। पीड़ित चालक की तहरीर पर सिपाही के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। प्रकरण में लापरवाह बने रहे मड़ियांव के कोतवाल को लाइन हाजिर किया है। इसके साथ सभी थानों पर पुलिसकर्मियों को तलब करके उन्हें घूसखोरी व अभद्रता न करने की हिदायत के साथ मित्र पुलिस का सबक पढ़ाया गया।

विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने बताया कि मड़ियांव इलाके में पुलिसकर्मी द्वारा एक टैंपो चालक की सरेराह पिटाई के साथ उसे बूटों से रौंदने का वीडियो शुक्रवार रात सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। मामले को गंभीरता से लेते हुए छानबीन कराई गई।
विज्ञापन


पता चला कि मामला बुधवार रात 11:30 बजे का था। विनोद कुमार नामक व्यक्ति ने टैंपो द्वारा रिक्शा को टक्कर मारकर उसे व उसकी पत्नी और बच्चों को चोट पहुंचाने की सूचना दी थी। इस पर पीआरवी-0495 के कमांडर अशोक कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरक्षी आनंद प्रताप सिंह ने टैंपो चालक मो. हनीफ उर्फ टिमटिम को बाल पकड़कर सड़क पर गिराने के साथ बूटों से पीटा और छाती पर लात रखकर पूछताछ के साथ गालीगलौज की। इस दौरान दरोगा अशोक कुमार मिश्रा व अन्य पुलिसकर्मी खामोश खड़े रहे। कर्तव्य के प्रति अकर्मण्यता, प्रमाद, स्वेच्छाचारिता व अनुशासनहीनता से महकमे की छवि धूमिल करने वाले आरक्षी आनंद प्रताप सिंह के साथ टीम कमांडर अशोक कुमार मिश्रा को निलंबित किया गया है।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर मड़ियांव के प्रभारी निरीक्षक तेज प्रकाश सिंह ने पिटाई करते नजर आए आरक्षी की अपने थाने में तैनाती से इन्कार के साथ उसे पहचानने से इन्कार किया था। जांच में सामने आया कि बुधवार रात की घटना में प्रभारी निरीक्षक लापरवाह बने थे। लापरवाही की अन्य शिकायतें भी थीं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने प्रभारी निरीक्षक तेजप्रकाश सिंह को लाइन हाजिर करने के आदेश जारी किए।

सिपाही पर प्राथमिकी दर्ज

कप्तान के कड़े तेवर पर हरकत में आई पुलिस ने टैंपो चालक मो. हनीफ की तलाश की। सीतापुर के रामपुर कलां थाने के गांव चांदपुर निवासी हनीफ की तहरीर पर आरक्षी आनंद प्रताप सिंह के खिलाफ मारपीट, गालीगलौज व जानमाल की धमकी का अभियोग दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed