फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow police arrested vehicle theft gang

चेकिंग के दौरान हत्थे चढ़े शातिर वाहन चोर, कई वाहन बरामद

Fri, 08 Jul 2016 04:56 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 08 Jul 2016 04:56 PM IST
विज्ञापन
lucknow police arrested vehicle theft gang
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ पुलिस ने वाहन चोर गैंग के सदस्यों को गिरफ्तार कर 10 दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक नाका कोतवाली के अंतर्गत नत्था होटल पर बुधवार रात करीब नौ बजे कोतवाली प्रभारी धीरेंद्र यादव और उपनिरीक्षक आदर्श कुमार सिंह वाहन चेकिंग कर रहे थे।

चेकिंग के दौरान संदिग्ध दोपहिया वाहनसवार राठ निवासी मुन्ना को रोककर पूछताछ की। कागज मांगने पर नहीं मिले। पुलिस का शक गहराया तो नाका कोतवाली लाकर पूछताछ की तो उसने जुर्म कुबूला।
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान उसने अपने दो साथियों राठ निवासी मंगल और और मऊरानीपुर (झांसी) के रहने वाले राजा के नाम बताए। उसने बताया कि अपने साथियों के साथ मिलकर इन लोगों ने आसपास के क्षेत्रों से कई वाहन चुराए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोर की निशानदेही पर पुलिस ने गोदाम कालोन पर छापा मारा तो वहां से 10 दो पहिया वाहन बरामद हुए। आरोपी ये चोरी के वाहन महोबा भेजने की फिराक में थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed