फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: PM Modi praises Lucknow's food, says go and enjoy the delicacies; UNESCO awards it the title

यूपी: पीएम मोदी ने की लखनऊ के खाने की तारीफ, कहा जाइए और व्यंजनों का लीजिए लुत्फ; यूनेस्को ने दिया खिताब

Sun, 02 Nov 2025 10:34 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 02 Nov 2025 10:34 AM IST
सार

Delicious dishes of Lucknow: लखनऊ के खाने की तारीफ हमेशा से होती रही है। अब पीएम मोदी ने देश के लोगों से अपील की है वह लखनऊ जाकर व्यंजनों का लुत्फ लें। 

विज्ञापन
Lucknow: PM Modi praises Lucknow's food, says go and enjoy the delicacies; UNESCO awards it the title
पीएम मोदी ने की लखनऊ के खाने की तारीफ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

यूनेस्को की ओर से लखनऊ को क्रिएटिव सिटी ऑफ गैस्ट्रोनॉमी का खिताब दिए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि लखनऊ आइए, यहां के व्यंजनों का स्वाद लीजिए। उन्होंने लिखा कि लखनऊ एक जीवंत संस्कृति का पर्याय है, जिसके मूल में एक शानदार पाक कला संस्कृति है। मुझे खुशी है कि यूनेस्को ने लखनऊ के इस पहलू को मान्यता दी है और मैं दुनिया भर के लोगों से लखनऊ आने और इसकी विशिष्टता को जानने का आह्वान करता हूं।

विज्ञापन


उज्बेकिस्तान के समरकंद में शुक्रवार को यूनेस्को की 43वीं जनरल कॉन्फ्रेंस में वर्ल्ड सिटीज डे पर इसकी घोषणा की गई। क्रिएटिव सिटी ऑफ़ गैस्ट्रोनॉमी का खिताब उन शहरों को दिया जाता है, जो अपनी प्राचीन कला, खाद्य संस्कृति और विरासत के लिए जाने जाते हैं। लखनऊ के खाने की बात करें तो यहां के कवाब-बिरयानी, निहारी से लेकर चाट, कुल्फी, कचौड़ी, रेवड़ी और मक्खन मलाई का स्वाद लाजवाब है। 
विज्ञापन


प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने लखनऊ के लिए नामांकन किया था। विभाग ने यह प्रस्ताव 31 जनवरी 2025 को केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय को प्रस्तुत किया था। मंत्रालय के अनुमोदन के बाद भारत सरकार ने 03 मार्च 2025 को यूनेस्को को अंतिम डॉसियर आधिकारिक रूप से भेजा। 31 अक्तूबर 2025 को समरकंद में आयोजित यूनेस्को की 43वीं जनरल कॉन्फ्रेंस के दौरान लखनऊ को क्रिएटिव सिटी ऑफ़ गैस्ट्रोनॉमी में शामिल किए जाने की घोषणा हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटकों को आकर्षित करता है यहां का खानपान और संस्कृति

Lucknow: PM Modi praises Lucknow's food, says go and enjoy the delicacies; UNESCO awards it the title
लखनऊ में मशहूर है मक्खन मलाई। - फोटो : अमर उजाला।
प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति अमृत अभिजात ने बताया कि यहां का खानपान और संस्कृति पर्यटकों को आकर्षित करती है। वर्ष 2024 में लखनऊ में कुल 82,74,154 पर्यटक आए थे, जबकि साल 2025 के पहले छह महीनों में ही 70,20,492 पर्यटकों का आगमन हुआ।

 यह वैश्विक सम्मान विकसित यूपी के विजन का साकार रूप
यह वैश्विक सम्मान दर्शाता है कि पर्यटन क्षेत्र ‘विकसित उत्तर प्रदेश’ के विजन को साकार करने में कैसे योगदान दे रहा है। इस चयन के साथ, लखनऊ अब दुनिया के उन चुनिंदा शहरों की श्रेणी में शामिल हो गया है जो खानपान को सांस्कृतिक संवाद और सतत विकास का माध्यम बना रहे हैं। - जयवीर सिंह, मंत्री- पर्यटन एवं संस्कृति
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed