फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow pgi doctors treated afganistan kid

काबुल में नहीं मिला इलाज, SGPGI के डॉक्टरों ने अफगानिस्तान के शाहिद को दी नई जिंदगी

Thu, 24 Aug 2017 01:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 24 Aug 2017 01:34 PM IST
विज्ञापन
lucknow pgi doctors treated afganistan kid
अस्पताल में भर्ती शाह‌िद
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल से आई नन्हीं सी जान को संजय गांधी पीजीआई के चिकित्सकों ने नई जिंदगी दी। नौ महीने के शाहिद जान मोहम्मद को पैदाइश से ही दिल की गंभीर बीमारी थी। उसके फेफड़े से उसके दिल को खून की जो आपूर्ति हो रही थी, वह बाएं हिस्से में न जाकर दाहिने हिस्सें में ही जा रहा था। 
विज्ञापन


इसके चलते उसका शरीर नीला पड़ जाता था। साथ ही खून की आपूर्ति न होने से वह बहुत कमजोर था। काबुल के एक चिकित्सक के फाउंडेशन की मदद से उसका पीजीआई में सीटीवीएस विभाग के हेड प्रो. निर्मल गुप्ता और डॉ. वरुणा वर्मा की अगुवाई में ऑपरेशन किया गया। अब बच्चा धीरे-धीरे स्वस्थ हो रहा है।
विज्ञापन


प्रो. निर्मल गुप्ता और प्रो. वरुणा वर्मा ने बताया कि शाहिद जान मोहम्मद को ऑब्सट्रक्टेड टोटल एनामॉलस पल्मोनरी वेनस कनेक्शन (टीएपीवीसी) नाम की जन्मजात विकृति थी। सर्जरी से ठीक होने वाली इस विकृति का काबुल में इलाज नहीं था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां के अस्पताल में तैनात डॉ. रहमतउल्लाह, जो कि मरीजों की मदद के लिए एक फाउंडेशन भी चलाते हैं, उन्होंने शाहिद के इलाज का बीड़ा उठाया था। डॉ. रहमतउल्लाह ने बेंगलूरू से चिकित्सा की पढ़ाई की है। इसी दौरान वह प्रो. निर्मल गुप्ता के संपर्क में आए थे। उन्होंने प्रो. निर्मल गुप्ता से शाहिद की बीमारी के बारे में बात की और सर्जरी करने का आग्रह किया था। 

ऐसे शुरू हुआ इलाज

lucknow pgi doctors treated afganistan kid
शाह‌िद
बीमारी के बारे में समझने के बाद शाहिद को सर्जरी के लिए एसजीपीजीआई आने की सलाह दी गई। रहमतउल्लाह फाउंडेशन की मदद से काबुल निवासी जान मोहम्मद अपने बेटे शाहिद को लेकर पहले दिल्ली पहुंचे। 

वहां उन्होंने एक निजी अस्पताल में उसकी जांच कराई। इस रिपोर्ट को लेकर वह 10 अगस्त को एसजीपीजीआई पहुंचे। शाहिद की रिपोर्ट को देखने और जांच करने के बाद पता चला कि उसे दिल की पैदाइशी विकृति टीएपीवीसी है, जिसका इलाज सर्जरी से ही संभव है। 

इसके बाद 11 अगस्त को उसे भर्ती कर लिया गया। इसके बाद उसकी पीजीआई के कार्डियोलॉजी विभाग के डॉ. नवीन गर्ग से ईको जांच कराई गई। इस जांच में पुष्टि हो गई कि शाहिद को दिल की पैदाइशी विकृति टीएपीवीसी ही है और उसकी पहले की जांच रिपोर्ट सही थी।

स्थिर बना हुआ है स्वास्थ्य

lucknow pgi doctors treated afganistan kid
अस्पताल में शाह‌िद
डॉ. वरुणा ने बताया कि बीमारी के हिसाब से बच्चे की सर्जरी जितनी जल्दी हो जाए उतना अच्छा था लेकिन शारीरिक रूप से कमजोर और संक्रमण के चलते ऑपरेशन को कुछ दिन के लिए टाल दिया गया। जब वह भर्ती हुआ था उसका वजन लगभग साढ़े पांच किलोग्राम था। 

इसलिए पहले सात दिन तक एंटीबायटिक देकर उसके शरीर के संक्रमण को ठीक किया गया। इसके बाद सोमवार को उसकी सर्जरी की गई। सुबह 9.30 बजे शाहिद को ऑपरेशन थिएटर में ले जाया गया और दोपहर दो बजे वह सर्जरी के बाद पोस्ट ऑपरेटिव आईसीयू में शिफ्ट किया गया। अब उसका स्वास्थ्य स्थिर है।

इस टीम ने की सर्जरी
प्रो. निर्मल गुप्ता, डॉ. वरुणा वर्मा, डॉ. अमित रस्तोगी, नरेश, एसएन ईस्थर, मुकेश, पर्फ्यूजनिस्ट विनय प्रताप सिंह।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed