फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: People protested against the opening of a liquor shop in front of Dharamshala and Hospital, people ca

Lucknow: धर्मशाला के सामने शराब की दुकान खुलने पर लोगों ने किया प्रदर्शन, अनशन कर बंद कराया

Fri, 11 Apr 2025 02:44 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 11 Apr 2025 02:44 PM IST
सार

लखनऊ के चौक क्षेत्र में रस्तोगी धर्मशाला के नीचे खुली शराब दुकान के विरोध में जैन समाज और स्थानीय लोगों प्रदर्शन किया। विधायक के पहुंचने पर चंद मिनट बाद ही दुकान बंद कर दी गई।

विज्ञापन
Lucknow: People protested against the opening of a liquor shop in front of Dharamshala and Hospital, people ca
अनशन कर बंद कराई दुकान। - फोटो : amar ujala

विस्तार

चौक में रस्तोगी धर्मशाला के नीचे और किलकारी शिशु बाल चिकित्सालय के सामने नई शराब की दुकान खोली गई। स्थानीय लोगों ने दुकान खोले जाने का विरोध किया। सराफ आदेश कुमार जैन के नेतृत्व में जैन समाज के सभी महिला संगठन व सराफा बाजार के पदाधिकारी अनशन पर बैठ गए।

विज्ञापन


इसकी जानकारी पर पुलिस प्रशासन के अफसर मौके पर पहुंच गए, मगर काफी समझाने के बाद भी कोई नहीं माना। कुछ ही देर बाद विधायक नीरज बोरा भी पहुंचे। उन्होंने आश्वासन दिया कि उनकी डीएम से बात हो गई कि कोई भी नई दुकान नहीं खोली जाएगी।

विज्ञापन

 

ये भी पढ़े-  UP: अंसल की संपत्तियों से अब वसूला जाएगा गृहकर, छह हजार संपत्तियों पर बन रहा भारी भरकम टैक्स

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े- UP: बाल स्वास्थ्य में लखनऊ सहित 20 जिले अति पिछड़ें, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की रिपोर्ट में खुली पोल

 

उन्होंने आदेश जैन को लस्सी पिलाकर अनशन खत्म कराया। चंद मिनट बाद दुकान बंद कर दी गई। धरने में पार्षद अनुराग मिश्रा, विनोद महेश्वरी, दीपू खत्री, अनूप मिश्रा, शालू टंडन समेत अन्य लोग मौजूद रहे।


काली माता मंदिर के पास खुलने वाला ठेका भी हटेगा।

सआदतगंज के लकड़मंडी इलाके में काली माता मंदिर के पास शराब का ठेका आवंटित किया गया था। पड़ोस में मंदिर के अलावा एक निजी स्कूल भी है। ठेके के विरोध में भारतीय मजदूर जन कल्याण समिति के अध्यक्ष अजय गुप्ता की अगुवाई में स्थानीय लोग एक अप्रैल से प्रदर्शन कर रहे थे। बृहस्पतिवार को आबकारी की टीम मौके पर पहुंची। अजय गुप्ता ने बताया कि टीम ने ठेका हटाने का आश्वासन दिया है। इसलिए उन्होंने धरना-प्रदर्शन खत्म कर दिया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed