फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: People gathered to welcome the New Year, there was hustle and bustle in malls and markets

Lucknow : नए साल के स्वागत के लिए उमड़े लोग, मॉल और बाजारों में गहमागहमी, रेस्टोरेंट और होटल गुलजार

Mon, 01 Jan 2024 01:12 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 01 Jan 2024 01:12 AM IST
सार

बाइकों पर सवार युवा जय श्रीराम, भारत माता की जय के जयघोष लगाते नजर आए। इतना ही नहीं हजरतगंज में लोगों ने अपनी गाड़ियों पर केक रखकर काटा और नए साल की शुभकामनाएं एक-दूसरे को दीं।

विज्ञापन
Lucknow: People gathered to welcome the New Year, there was hustle and bustle in malls and markets
दिन भर चलता रहा तोहफा देने का सिलसिला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शानदार, भव्य... अलौकिक, नए साल का ऐसा नजारा नवाबों की नगरी में ही दिख सकता है। हजरतगंज से लेकर 1090 चौराहे और इंदिरानगर से लेकर कृष्णानगर तक, नए साल के जश्न को मनाने के लिए लोग घरों से निकले। लुलु, पलासियो, फन और सहारा मॉल में भी रौनक नजर आई। कई जगहों पर डिस्को नाइट का आयोजन किया गया। 

विज्ञापन

विज्ञापन

बाइकों पर सवार युवाओं ने जय श्रीराम, भारत माता की जय के जयघोष लगाते नजर आए। इतना ही नहीं हजरतगंज में लोगों ने अपनी गाड़ियों पर केक रखकर काटा और नए साल की शुभकामनाएं एक-दूसरे को दी। वहीं शहर के कई इलाकों में लोगों ने फिल्मी गीतों पर ठुमके भी लगाए। हालांकि, उपद्रव की स्थितियां न पैदा हों, इसके लिए पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। राजधानी में हजरतगंज, अलीगंज, 1090, आलमबाग, चौक, इंदिरानगर, विकासनगर, पुराने शहर आदि जगहों पर बैरिकेडिंग लगाकर ओवरस्पीडिंग से वाहन चालकों को रोका। साथ ही पुलिस टीमों ने सड़कों पर गश्त भी की। इतना ही नहीं नए साल के जश्न का माहौल होटलों व रेस्टोरेंट में भी देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


रातभर चलती रही बधाइयां
नए जश्न के आगाज के साथ ही बधाइयों का भी तांता लगा रहा। लोग एक-दूसरे को मैसेज व व्हाट्सएप के जरिए नए साल की बधाइयां देते रहे। सोशल मीडिया पर लोगों ने नए साल की रील्स भी बनाईं, जो देखने लायक रहीं।


बिताया क्वालिटी टाइम, मनाया जश्न
हजरतगंज, इंदिरानगर सहित शहर के सभी पॉश इलाकों में लोगों ने अपने परिजनों के साथ नए साल का जश्न मनाया। होटलों व रेस्टोरेंट में क्वालिटी टाइम बिताया और नए साल के पलों को मोबाइल में भी कैद किया। बच्चों ने भी जमकर मनोरंजन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed