{"_id":"6591a4b0c4a1ef92900a4cdb","slug":"lucknow-people-gathered-to-welcome-the-new-year-there-was-hustle-and-bustle-in-malls-and-markets-2023-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow : नए साल के स्वागत के लिए उमड़े लोग, मॉल और बाजारों में गहमागहमी, रेस्टोरेंट और होटल गुलजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow : नए साल के स्वागत के लिए उमड़े लोग, मॉल और बाजारों में गहमागहमी, रेस्टोरेंट और होटल गुलजार
Mon, 01 Jan 2024 01:12 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Mon, 01 Jan 2024 01:12 AM IST
सार
बाइकों पर सवार युवा जय श्रीराम, भारत माता की जय के जयघोष लगाते नजर आए। इतना ही नहीं हजरतगंज में लोगों ने अपनी गाड़ियों पर केक रखकर काटा और नए साल की शुभकामनाएं एक-दूसरे को दीं।
विज्ञापन
दिन भर चलता रहा तोहफा देने का सिलसिला।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शानदार, भव्य... अलौकिक, नए साल का ऐसा नजारा नवाबों की नगरी में ही दिख सकता है। हजरतगंज से लेकर 1090 चौराहे और इंदिरानगर से लेकर कृष्णानगर तक, नए साल के जश्न को मनाने के लिए लोग घरों से निकले। लुलु, पलासियो, फन और सहारा मॉल में भी रौनक नजर आई। कई जगहों पर डिस्को नाइट का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
#WATCH | Uttar Pradesh: A large number of people gathered at Lucknow's Hazratganj to welcome the New Year 2024 pic.twitter.com/ptHN0Tm2gE
— ANI (@ANI) December 31, 2023
विज्ञापन
बाइकों पर सवार युवाओं ने जय श्रीराम, भारत माता की जय के जयघोष लगाते नजर आए। इतना ही नहीं हजरतगंज में लोगों ने अपनी गाड़ियों पर केक रखकर काटा और नए साल की शुभकामनाएं एक-दूसरे को दी। वहीं शहर के कई इलाकों में लोगों ने फिल्मी गीतों पर ठुमके भी लगाए। हालांकि, उपद्रव की स्थितियां न पैदा हों, इसके लिए पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। राजधानी में हजरतगंज, अलीगंज, 1090, आलमबाग, चौक, इंदिरानगर, विकासनगर, पुराने शहर आदि जगहों पर बैरिकेडिंग लगाकर ओवरस्पीडिंग से वाहन चालकों को रोका। साथ ही पुलिस टीमों ने सड़कों पर गश्त भी की। इतना ही नहीं नए साल के जश्न का माहौल होटलों व रेस्टोरेंट में भी देखने को मिला।
विज्ञापन
रातभर चलती रही बधाइयां
नए जश्न के आगाज के साथ ही बधाइयों का भी तांता लगा रहा। लोग एक-दूसरे को मैसेज व व्हाट्सएप के जरिए नए साल की बधाइयां देते रहे। सोशल मीडिया पर लोगों ने नए साल की रील्स भी बनाईं, जो देखने लायक रहीं।
बिताया क्वालिटी टाइम, मनाया जश्न
हजरतगंज, इंदिरानगर सहित शहर के सभी पॉश इलाकों में लोगों ने अपने परिजनों के साथ नए साल का जश्न मनाया। होटलों व रेस्टोरेंट में क्वालिटी टाइम बिताया और नए साल के पलों को मोबाइल में भी कैद किया। बच्चों ने भी जमकर मनोरंजन किया।