फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow passenger and prayag lucknow passenger will run from 18 july

18 जुलाई से बहाल होंगी कई गाड़ियां, रास्ते में रोककर चलाई जाएंगी ये ट्रेनें

Wed, 17 Jul 2019 04:36 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 17 Jul 2019 04:36 PM IST
विज्ञापन
lucknow passenger and prayag lucknow passenger will run from 18 july
प्रतीकात्मक तस्वीर

चारबाग रेलवे स्टेशन पर चल रहा वॉशेबुल एप्रेन का काम बुधवार को पूरा हो जाएगा। इससे कैंसिल ट्रेनें 18 जुलाई से बहाल हो जाएंगी। साथ ही एसी एक्सप्रेस सहित बदले हुए प्लेटफॉर्मों से चल रहीं गाड़ियां वापस अपने प्लेटफॉर्मों पर शिफ्ट कर दी जाएंगी।

विज्ञापन


उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के चारबाग रेलवे स्टेशन गत 25 जून को वॉशेबुल एप्रेन के मरम्मत कार्य के लिए ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया था, जिससे चारबाग से बरेली, प्रयाग, झांसी, वाराणसी की ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया था।

विज्ञापन

शहीद एक्सप्रेस तय रूट से होंगी संचालित

lucknow passenger and prayag lucknow passenger will run from 18 july
प्रतीकात्मक तस्वीर
पहले इन्हें 12 जुलाई को बहाल किया जाना था। लेकिन बारिश के चलते काम पूरा नहीं हो पाया और कैंसिलेशन 17 जुलाई तक बढ़ा दिया गया था। अब वॉशेबुल एप्रेन का काम पूरा हो गया है, जिससे 18 जुलाई से ट्रेनें पटरी पर लौट आएंगी।

जो ट्रेनें शुरू की जाएंगी, उसमें मालदा टाउन आनंदविहार टर्मिनल एक्सप्रेस, हरिहर एक्सप्रेस, दानापुर आनंदविहार टर्मिनल जनसाधारण एक्सप्रेस, बरेली प्रयाग पैसेंजर, झांसी लखनऊ पैसेंजर, प्रयाग लखनऊ पैसेंजर, वाराणसी लखनऊ पैसेंजर, लखनऊ रहीमाबाद पैसेंजर व प्रयागघाट बरेली पैसेंजर शामिल हैं। जबकि शहीद एक्सप्रेस, मुजफ्फरपुर  पोरबंदर एक्सप्रेस अपने तय रूट से संचालित होंगी।
 

रास्ते में रोककर चलाई जाएंगी ट्रेनें

lucknow passenger and prayag lucknow passenger will run from 18 july
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज व प्रयाग रेलवे स्टेशनों के बीच डबलिंग के काम के चलते 21 से 25 जुलाई तक ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा। कई ट्रेनें रास्ते में रोककर चलाई जाएंगी। प्रयागघाट से लखनऊ आने वाली प्रयागघाट लखनऊ पैसेंजर 23 व 25 जुलाई निरस्त रहेगी।

यशवंतपुर लखनऊ एक्सप्रेस 22 जुलाई को इलाहाबाद में 20 मिनट रोककर चलाई जाएगी। जबकि सहारनपुर प्रयागघाट नौचंदी एक्सप्रेस 23 व 25 जुलाई को लखनऊ में शॉर्ट टर्मिनेट होगी। वापसी में यह प्रयागघाट सहारनपुर नौचंदी एक्सप्रेस लखनऊ से ही संचालित होगी।

लखनऊ प्रयागघाट एक्सप्रेस 21 से 25 जुलाई के बीच लखनऊ से फाफामऊ तक चलेगी। वहीं प्रयागघाट लखनऊ एक्सप्रेस भी इसी तारीख पर फाफामऊ से ही लखनऊ के लिए चलेगी। ,,
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed