फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow Panchayat Election: Unreserved trapped in reservation, women will increase their representation

लखनऊ पंचायत चुनाव : आरक्षण के फेर में फंसे अनारक्षित, महिलाओं का बढ़ेगा प्रतिनिधित्व

Wed, 03 Mar 2021 08:31 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 03 Mar 2021 08:31 PM IST
विज्ञापन
Lucknow Panchayat Election: Unreserved trapped in reservation, women will increase their representation
पंचायत चुनाव। - फोटो : amar ujala
पंचायत चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने 494 ग्राम पंचायतों व 25 क्षेत्र पंचायतों के लिए अनंतिम आरक्षण सूची बुधवार को जारी कर दी। इस बार आरक्षण के फेर में प्रधान बनने की चाहत रखने वाले सामान्य वर्ग के लोगों को झटका लगा है। इस बार 333 पदों पर आरक्षण लागू किया गया है। पिछली पंचवर्षीय की अपेक्षा इस बार ग्राम पंचायत के चुनाव में सामान्य वर्ग की सीटों में दो प्रतिशत की कमी आई है।
विज्ञापन


वहीं, महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ा है। इस बार कुल 494 ग्राम पंचायतों में 34 प्रतिशत सीटों पर महिलाएं प्रतिनिधित्व करेंगी। यह प्रतिशत पिछली पंचवर्षीय की तुलना में 5 प्रतिशत अधिक है। वहीं क्षेत्र पंचायत की बात करें तो पिछड़ा वर्ग की सीटों में पिछली पंचवर्षीय की अपेक्षा 25 प्रतिशत सीटें बढ़ी हैं। प्रधान पदों के लिए इस बार अनुसूचित जाति महिला की 44, अनुसूचित जाति की 79, पिछड़ा वर्ग महिला की 45, पिछड़ा वर्ग की 86, अनारक्षित महिला की 79 और 161 अनारक्षित सीटें निर्धारित की गई हैं। 
विज्ञापन


जिला पंचायत राज अधिकारी निरीश चंद्र साहू ने बताया कि पंचायत चुनावों के लिए अभी अनंतिम सूची का प्रकाशन किया गया है। इसके सापेक्ष 4 से 8 मार्च तक आपत्तियां आमंत्रित की जाएंगी। जिसे भी इस सूची के संबंध में आपत्ति है, वह अपने विकाखखंड स्तर, डीपीआरओ कार्यालय या जिलाधिकारी कार्यालय में लिखित रूप में अथवा डाक से आपत्ति दर्ज करा सकता है। नौ मार्च को सभी आपत्तियों का जनपद स्तर पर संकलन किया जाएगा। 10 मार्च से 12 मार्च तक आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। वहीं,15 मार्च को पंचायत चुनाव की फाइनल सूची जारी कर दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

161 अनारक्षित सीटों पर ही सामान्य प्रत्याशियों को मौका 

इस बार पंचायत चुनाव में ग्राम पंचायत की 494 सीटों में से 161 सीटें अनारक्षित रखी गई हैं। जहां पिछली पंचवर्षीय में प्रधान के 165 पद अनारक्षित थे, वहीं इस बार इनकी सीटें दो प्रतिशत कम हो गई हैं। 
34 प्रतिशत होगी महिलाओं की भागीदारी 
अनंतिम सूची के अनुसार ग्राम पंचायत पदों के लिए अनुसूचित जाति महिला की 44, पिछड़ा वर्ग महिला की 45 और अनारक्षित महिला की 79 सीटें निर्धारित की गई हैं। यानी कुल 168 सीटों पर महिलाएं प्रधानी का चुनाव लड़ेंगी। जो कुल 494 सीटों का 34 प्रतिशत है। पिछली 2015 की पंचवर्षीय की बात करें तो कुल 159 सीटों पर महिलाओं का प्रतिनिधित्व रहा था। जिसमें से प्रधानी पद पर अनुसूचित जाति महिला की 45, पिछड़ा वर्ग महिला की 47 और अनारक्षित महिला की 67 सीटें निर्धारित थीं।

इस बार एक तिहाई से अधिक सीटों पर महिला प्रधानों का चुना जाना लगभग तय हो गया है। वहीं, क्षेत्र पंचायत की बात करें तो 36 प्रतिशत सीटों पर इस बार महिलाओं का प्रतिनिधित्व रहेगा। इसमें अनुसूचित जाति महिला की 4, पिछड़ा वर्ग महिला की 2 और अनारक्षित महिला की 3 सीटें निर्धारित की गई हैं। वहीं, जिला पंचायत अध्यक्ष का पद अनुसूचित जाति की महिला उम्मीदवार के लिए आरक्षित रखा गया है। 

76 गांवों में इस बार नहीं होगा प्रधान 
इस बार के पंचायत चुनावों में 76 गांव ऐसे हैं, जहां कोई प्रधान नहीं होगा। इनमें से 75 गांवों को नगर निगम द्वारा अधिगृहीत किया जा चुका है। वहीं, मोहनलालगंज विकास खंड की ग्राम पंचायत रायभानखेड़ा को ग्राम पंचायत इंद्रजीतखेड़ा से जोड़ दिया गया है। इसके चलते पिछली पंचवर्षीय में प्रधानी के चुनाव में शामिल इन सभी ग्राम पंचायतों में प्रधान का चुनाव नहीं किया जाएगा। 

विकास खंडों की स्थिति 

चिनहट विकास खंड में प्रधानी के 18  पदों में से अनुसूचित जाति महिला के 2, अनुसूचित जाति के 4, पिछड़ा वर्ग महिला के 2, पिछड़ा वर्ग के 3, अनारक्षित महिला के 2 और 5 पदों को अनारक्षित निर्धारित किया गया है। 

माल विकास खंड में प्रधानी के 67  पदों में से अनुसूचित जाति महिला के 6, अनुसूचित जाति के 11, पिछड़ा वर्ग महिला के 6, पिछड़ा वर्ग के 12, अनारक्षित महिला के 11 और 21 पदों को अनारक्षित निर्धारित किया गया है। 

बख्शी का तालाब विकास खंड में प्रधानी के 94  पदों में से  अनुसूचित जाति महिला के 7, अनुसूचित जाति के 14, पिछड़ा वर्ग महिला के 9, पिछड़ा वर्ग के 16, अनारक्षित महिला के 16 और 32 पदों को अनारक्षित निर्धारित किया गया है। 

सरोजनी नगर विकास खंड में प्रधानी के 47  पदों में से  अनुसूचित जाति महिला के 4, अनुसूचित जाति के 8, पिछड़ा वर्ग महिला के 4, पिछड़ा वर्ग के 8, अनारक्षित महिला के 8 और 15 पदों को अनारक्षित निर्धारित किया गया है। 

मलिहाबाद विकास खंड में प्रधानी के 67  पदों में से  अनुसूचित जाति महिला के 6, अनुसूचित जाति के 10, पिछड़ा वर्ग महिला के 6, पिछड़ा वर्ग के 12, अनारक्षित महिला के 11 और 22  पदों को अनारक्षित निर्धारित किया गया है। 

गोसाईंगंज विकास खंड में प्रधानी के 76  पदों में से  अनुसूचित जाति महिला के 7, अनुसूचित जाति के 12, पिछड़ा वर्ग महिला के 7, पिछड़ा वर्ग के 13, अनारक्षित महिला के 12 और 25 पदों को अनारक्षित निर्धारित किया गया है। 

काकोरी विकास खंड में प्रधानी के 47  पदों में से  अनुसूचित जाति महिला के 5, अनुसूचित जाति के 8, पिछड़ा वर्ग महिला के 4, पिछड़ा वर्ग के 8, अनारक्षित महिला के 7 और 15 पदों को अनारक्षित निर्धारित किया गया है। 

मोहनलालगंज विकास खंड में प्रधानी के 78  पदों में से  अनुसूचित जाति महिला के 7, अनुसूचित जाति के 12, पिछड़ा वर्ग महिला के 7, पिछड़ा वर्ग के 14, अनारक्षित महिला के 12 और 26 पदों को अनारक्षित निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed