फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Outsourced employees will also have to provide biometric attendance... This system will be implemente

Lucknow: आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को भी देनी होगी बॉयोमीट्रिक उपस्थिति...इस तारीख से लागू होगी व्यवस्था

Thu, 22 Jan 2026 07:35 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Thu, 22 Jan 2026 07:35 PM IST
सार

लखनऊ विश्वविद्यालय में एक फरवरी से आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के लिए भी बॉयोमीट्रिक उपस्थिति अनिवार्य होगी। कुलपति के निर्देश पर जारी आदेश के तहत कर्मचारियों को कार्यस्थल पर ही काम करना होगा। विभागाध्यक्ष निजी कार्य नहीं ले सकेंगे और उपस्थिति के आधार पर ही वेतन जारी होगा।

विज्ञापन
Lucknow: Outsourced employees will also have to provide biometric attendance... This system will be implemente
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लखनऊ विश्वविद्यालय में पहली अब बॉयोमीट्रिक उपस्थिति आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को भी दर्ज करानी होगी। इस संबंध में कुलपति प्रो. जेपी सैनी के निर्देश पर कुलसचिव भावना मिश्रा ने बृहस्पतिवार को आदेश जारी कर दिया है। साथ ही विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए गए हैं कि कर्मचारियों को उपस्थिति का ब्योरा हर माह दो तारीख को भेजना होगा तभी उनका वेतन निकल सकेगा।

विज्ञापन


इस संबंध में विश्वविद्यालय के अधिकारिक सूत्रों ने बताया कई ऐसे कर्मचारी हैं जो विभागाध्यक्षों या कुछ अधिकारियों के घरों पर भी काम कर रहे थे। इसकी वजह ये थी उनकी उपस्थिति सिर्फ रजिस्टर में ऑफलाइन ही दर्ज होती थी। इस बारे में शिकायत भी मिली थी कि कर्मचारियों की उपस्थिति विभाग में दर्ज होती है और काम निजी कराए जाते थे। 
विज्ञापन


बीते वर्ष एक शिक्षक के घर पर एक कर्मचारी काम करने के दौरान घायल भी हो गया था। कुलपति के इस निर्णय के बाद कर्मचारी को अपने कार्य स्थल पर रहना होगा। विभागाध्यक्ष अपने निजी काम उनसे नहीं ले सकेंगे। इसके अलावा अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए 1 फरवरी से बॉयोमीट्रिक उपस्थिति अनिवार्य की गई है। वहीं शिक्षक अपनी उपस्थिति विभागों में पहले से दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed