फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Order to produce terrorists Musheeruddin, Minhaj and Moeed in court, NIA court fixed May 10 for hearing

लखनऊ : आतंकी मुशीरुद्दीन, मिनहाज व मोईद को कोर्ट में पेश करने का आदेश, एनआईए की कोर्ट ने सुनवाई के लिए तय की 10 मई की तारीख

Wed, 20 Apr 2022 08:38 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 20 Apr 2022 08:38 PM IST
सार

नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) की विशेष न्यायाधीश शिवानी जायसवाल ने अंसार गजवातुल हिंद के आतंकी मुशीरुद्दीन, मिनहाज और मोहम्मद मोईद के मामले में सुनवाई के लिए 10 मई की तारीख तय की है।

विज्ञापन
Lucknow: Order to produce terrorists Musheeruddin, Minhaj and Moeed in court, NIA court fixed May 10 for hearing
एनआईए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) की विशेष न्यायाधीश शिवानी जायसवाल ने अंसार गजवातुल हिंद के आतंकी मुशीरुद्दीन, मिनहाज और मोहम्मद मोईद के मामले में सुनवाई के लिए 10 मई की तारीख तय की है। अलकायदा के सहयोगी संगठन अंसार गजवातुल हिंद से जुड़े इन आरोपियों पर प्रदेश में ब्लास्ट करने समेत अन्य जघन्य आरोप हैं। इसके पहले तीनों आरोपियों ने अपने वकीलों के माध्यम से अलग अलग डिस्चार्ज अर्जी दी। इस पर कोर्ट ने अभियोजन पक्ष को आपत्ति दाखिल करने और आरोपियों को कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया। बुधवार को आरोपी कोर्ट में हाजिर नहीं थे।

विज्ञापन


एनआईए के वकील एमके सिंह ने कोर्ट में बताया था कि मामले की रिपोर्ट 11 जुलाई को एटीएस ने गोमतीनगर थाने में दर्ज कराई थी। बाद में मामला एनआईए को सौंप दिया गया। 29 जुलाई 2021 को एनआईए ने दूसरी रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू की। चार्जशीट में पता चला कि जम्मू कश्मीर स्थित अलकायदा के आतंकियों ने आरोपी मिनहाज से ऑनलाइन संपर्क किया और मिनहाज ने साजिश में शामिल होकर अंसार गजवातुल हिंद के लिए सदस्यों की भर्ती की। मिनहाज ने मुशीरुद्दीन को उत्तर प्रदेश में आतंकी घटनाओं को अंजाम देने के लिए भर्ती किया था। मिनहाज और मुशीर ने धमाके करके भारत सरकार के खिलाफ  युद्ध छेड़ने के लिए हथियार और बम इकक्ठे कर धमाकों के स्थान को चिह्नित किया। वहीं, अन्य  आरोपी शकील, मोहम्मद मुस्तकीम और मोहम्मद मोईद भी साजिश में शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed