लखनऊ: टेंडर दिलाने के नाम पर कारोबारियों से करोड़ों ठगने वाला गिरफ्तार, कई राज्यों की पुलिस दे चुकी है दबिश
Kanhaiya Lal Sharma arrested: टेंडर दिलाने के नाम बड़े कारोबारियों से करोड़ों रुपये ऐंठने के आरोपी कन्हैया लाल शर्मा को हजरतगंज पुलिस ने रविवार को पकड़ लिया।
विस्तार
टेंडर व पट्टा दिलाने के नाम बड़े कारोबारियों से करोड़ों रुपये ऐंठने के आरोपी को हजरतगंज पुलिस ने रविवार को पकड़ लिया। आरोपी कई राज्यों में लोगों को ठगी का शिकार बना चुका था। इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी कन्हैया लाल शर्मा है। कन्हैया बड़े-बड़े कारोबारियों को टेंडर के नाम पर करोड़ों रुपये हड़प लेता था। काम न होने पर वह उन्हें फर्जी चेक देकर रफूचक्कर हो जाता था। आरोपी ने दिल्ली, मुंबई, बांदा, वाराणसी, महोबा व कानपुर में भी लोगों से ठगी कर चुका था। कन्हैया की तलाश में पुलिस कई बार दबिश दे चुकी थी। आरोपी जापलिंग रोड पर शालीमार इमरेल्ड में रहता है। इसके पूर्व इसने आईएएस विनय वर्मा का फ्लैट कब्जा किया था। तब पुलिस केस भी हुआ था।
पकड़ में न आए इसलिए दफ्तर बैठा रखा था हमशक्ल
इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी इतना शातिर था कि उसने अपने हुलिए जैसा दिखने वाला युवक दफ्तर में बैठा रखा था। ताकि अगर पुलिस उसे पकड़ने पहुंचे तो वह पकड़ में ना आए।