{"_id":"62694f724230bb7afe6f1636","slug":"lucknow-one-child-each-found-positive-in-dps-and-cathedral-18-new-cases-of-corona-infection-were-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ : डीपीएस और कैथेड्रल में एक-एक बच्चा मिला पॉजीटिव, कोरोना संक्रमण के 18 नये मामले मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ : डीपीएस और कैथेड्रल में एक-एक बच्चा मिला पॉजीटिव, कोरोना संक्रमण के 18 नये मामले मिले
Wed, 27 Apr 2022 07:43 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 27 Apr 2022 07:43 PM IST
सार
सीएमओ प्रवक्ता योगेश रघुवंशी के अनुसार स्कूल में बच्चों के संक्रमित होने की सूचना आ रही है, लेकिन घबड़ाएं नहीं। अपनी बारी आने पर टीकाकरण जरूर कराएं। कोरोना संक्रमण की पहली तीनों लहर में भी बच्चे संक्रमित हुए थे।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ में कोरोना वायरस बड़ों के साथ ही बच्चों को भी संक्रमित कर रहा है। लखनऊ में बुधवार को संक्रमण के 18 नये मामले मिले। इनमें से दो बच्चे भी शामिल हैं। ये बच्चे कैथेड्रल और दिल्ली पब्लिक स्कूल इंदिरानगर शाखा के हैं। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। इन स्कूलों में व्यापक स्तर पर सैंपल लिए जा रहे हैं। वहीं संक्रमण की सूचना के बाद कैथेड्रल स्कूल को दो दिन के लिए तथा डीपीएस इंदिरानगर ने संक्रमित बच्चे की पूरी क्लास शनिवार तक स्थगित रखने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
लखनऊ में इससे पहले लामार्टीनियर गर्ल्स कॉलेज में दो बच्चे संक्रमित पाये गये थे। इसके बाद पूरे स्कूल में शिक्षक, बच्चे और कर्मचारियों के सैंपल लिए गये थे। अच्छी बात यह रही कि इनमें से किसी की रिपोर्ट पॉजीटिव नहीं आई। सीएमओ प्रवक्ता योगेश रघुवंशी के अनुसार स्कूल में बच्चों के संक्रमित होने की सूचना आ रही है, लेकिन घबड़ाएं नहीं। अपनी बारी आने पर टीकाकरण जरूर कराएं। कोरोना संक्रमण की पहली तीनों लहर में भी बच्चे संक्रमित हुए थे। उस समय संक्रमित होने का प्रतिशत करीब पांच फीसदी रहा था। यह इस साल भी ऐसा ही है।
विज्ञापन