फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Now you will not need to take NOC from Municipal Corporation to get the map passed, LDA has changed t

लखनऊ: अब नक्शा पास कराने के लिए नगर निगम से नहीं लेनी होगी एनओसी, एलडीए ने बदली व्यवस्था

Thu, 17 Apr 2025 07:23 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 17 Apr 2025 07:23 AM IST
सार

Lucknow Nagar Nigam: लखनऊ के लोगों के लिए अच्छी खबर है। अब यहां नक्शा पास कराने के लिए नगर निगम से एनओसी नहीं लेनी पड़ेगी। 
 

विज्ञापन
Lucknow: Now you will not need to take NOC from Municipal Corporation to get the map passed, LDA has changed t
लखनऊ नगर निगम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मानचित्र अनापत्ति (एनओसी) के चक्कर में नगर निगम में बेवजह अटक रहे मामलों को देखते हुए एलडीए ने अब व्यवस्था बदल दी है। अब एलडीए मानचित्र पास करने के लिए नगर निगम से एनओसी नहीं लेगा। इसको लेकर एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार की ओर से आदेश भी जारी कर दिया गया है। नगर निगम में लंबित एनओसी और व्यवस्था में बदलाव किए जाने को लेकर अमर उजाला ने 01 मार्च को खबर भी प्रमुखता से प्रकाशित की थी।

विज्ञापन

मकान बनाने के लिए मानचित्र पास कराने के लिए एलडीए अलग-अलग कई विभागों से एनओसी लेता है उनमें नगर निगम भी शामिल है। 

नगर निगम से एनओसी इसलिए ली जाती है ताकि यह जांच हो जाए कि जिस जमीन पर निर्माण के लिए मानचित्र पास कराया जा रहा है उसमें नगर निगम की सरकारी जमीन तो शामिल नहीं है लेकिन नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी अपने विभाग के अलावा नजूल और सीलिंग की जमीन की भी जांच करने लगते हैं। इस चक्कर में नगर निगम में कई-कई महीनें एनओसी अटकी रहती थी। 
विज्ञापन


जिसको लेकर एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने बीती सात फरवरी को एलडीए में आयोजित मानचित्र समाधान दिवस में कड़ी नाराजगी नगर निगम के नायब तहसीलदार से जताई थी और नगर निगम से एनओसी न लिए जाने के लिए व्यवस्था बदलने की बात भी कही थी। एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने कहा था कि कि नगर निगम जमीन की जांच की बजाए गृहकर, सीलिंग, नजूल आदि की भी जांच करने लगता है। अब मानचित्र की एनओसी से गृहकर की जांच करने क्या मतलब। गृहकर जमा है या नहीं यह अलग मसला है लेकिन इन सब मामलों में मानचित्र के मामले बेवहज अटकाए जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम की बजाए तहसील से ली जाएगी एनओसी

एलडीए वीसी का कहना है कि नगर निगम सिर्फ विस्तारित इलाकों की ही जमीन की एनओसी दे पाता है। शहर केजो पुराने 86 मोहल्ले हैं उनका तो उसके पास रिकार्ड ही नहीं है। उसकी एनओसी वह एलडीए से रिपोर्ट लेकर देता है। ऐसे में जब एलडीए को ही रिकार्ड देखकर एनओसी देना है तो नगर निगम का क्या मतलब, रही बात विस्तारित इलाकों की तो उसकी एनओसी तहसील से ली जाएगी क्योंकि तहसील से सीलिंग की जमीन की एनओसी ली ही जाती है। तहसील के पास पूरे शहर का रिकार्ड रहता है ऐसे में एक ही जगह से दोनों एनओसी आ जाएगी। बाकी जांच एलडीए का सम्पत्ति विभाग कर लेगा। उसको निर्देश दिए गए हैं कि वह नगर निगम में शामिल जमीनों का रिकार्ड अपने पास रख ले ताकि नगर निगम की जमीनों की जांच व अपने स्तर पर कर ले।

मलवा शुल्क ले सकेगा नगर निगम

नगर निगम मानचित्र पास करने एवज में मलवा शुल्क भी वसूला करता है। ऐसे में एनओसी नहीं लिए जाने पर नगर निगम को मलवा शुल्क से होने वाली आय पर भी असर पड़ सकता है। इसको लेकर एलडीए वीसी का कहना है कि नगर निगम अपना मलवा शुल्क ले सकेगा। उस पर रोक नहीं लगाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed