फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Now the medal winners of School Games and All India University will also get incentive money

लखनऊ : अब स्कूल गेम्स और ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी के पदक विजेता को भी प्रोत्साहन राशि

Tue, 11 Jan 2022 10:16 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 11 Jan 2022 10:16 AM IST
सार

स्कूल नेशनल और ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में खेलने वाले खिलाड़ी को अब केवल शाबासी नहीं मिलेगी बल्कि पारितोषिक के रूप में खेल विभाग की ओर से एक लाख रुपए तक की अधिकतम प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

विज्ञापन
Lucknow: Now the medal winners of School Games and All India University will also get incentive money
रुपये (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay

विस्तार

स्कूल नेशनल और ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में खेलने वाले खिलाड़ी को अब केवल शाबासी नहीं मिलेगी बल्कि पारितोषिक के रूप में खेल विभाग की ओर से एक लाख रुपए तक की अधिकतम प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। प्रोत्साहन राशि देने की कड़ी में विभाग ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पदक विजेताओं के लिए अपना पिटारा खोल दिया है। पहली बार प्रोत्साहन राशि पाने वाली सूची में पर्वतारोही भी शामिल किए गए है। जारी शासनादेश के अनुसार सबसे ज्यादा फायदा वर्ल्ड कप (चार वर्ष के अंतराल पर होने वाले आयोजन) में पदक विजेताओं की प्रोत्साहन राशि में तकरीबन दस गुना तक का भारी इजाफा किया गया है। स्वर्ण, रजत और कांस्य जीतने पर क्रमश: 15, 10 और आठ लाख की जगह डेढ़ करोड़, 75 लाख और 50 लाख रुपए कर दिया गया है। इसके अलावा राष्ट्रीय चैंपियनशिप में मिनी, कैडेट, यूथ वर्ग के पदक विजेताओं को भी प्रोत्साहन राशि मिलेगी। 

विज्ञापन


विभाग की अन्य प्रमुख घोषणाओं के तहत ओलंपिक खेलों में भाग लेने वाले यूपी के खिलाड़ी को दस लाख रुपए और कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, विश्व कप/ विश्व चैंपियनशिप/ एशियन चैंपियनशिप/ एशिया कप में भाग लेने वाले यूपी के खिलाड़ी को पांच लाख रुपए दिए जाएंगे। साथ ही राष्ट्रीय खेल एवं सीनियर राष्ट्र्रीय चैंपियनशिप में नया राष्ट्रीय कीर्तिमान बनाने वाले खिलाड़ी को एक लाख और राष्ट्रीय सब जूनियर, यूथ एवं जूनियर चैंपियनशिप में राष्ट्रीय कीर्तिमान बनाने वाले खिलाड़ी को पचास हजार रुपए अतिरिक्त दिए जाएंगे। इसके अलावा राष्ट्रीय मिनी एवं कैडेट चैंपियनशिप में राष्ट्रीय कीर्तिमान बनाने वाले खिलाड़ी को बीस हजार रुपए की अतिरिक्त धनराशि दी जाएगी। पर्वतारोहण की बात करे तो 7000 से 8000 मीटर की चढ़ाई करने वाले खिलाड़ी को पांच लाख और 8000 मीटर से ऊपर चढ़ाई करने वाले खिलाड़ी को पंद्रह लाख रुपए दिए जाएंगे। 
विज्ञापन


यह पहला मौका है जब खेल विभाग ने तमाम नए वर्गों में खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि देने का फैसला किया है। इस धनराशि से लाभांवित होकर खिलाड़ी दूसरे राज्यों की ओर खेलने की बजाए यूपी के लिए खेलना जारी रखेंगे। जारी शासनादेश में तकरीबन हर वर्ग की राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं को जोड़ा गया है ताकि प्रदेश का खेल भविष्य बेहतर किया जा सके।- डॉ. आरपी सिंह (खेल निदेशक, यूपी)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed