फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Now Ekana will host four day matches

Lucknow: अब चार दिनी मुकाबलों की मेजबानी करेगा लखनऊ का इकाना स्टेडियम, बीसीसीआई ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

Fri, 30 May 2025 09:57 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 30 May 2025 09:57 AM IST
सार

बीसीसीआई ने दुनिया के दो बड़े देशों की ए टीमों के बीच सीरीज की मेजबानी उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) को सौंपी है। यह पहली बार हुआ। भविष्य में भारतीय टीम यहां टेस्ट मैच खेलते हुए भी दिख सकती है।

विज्ञापन
Lucknow: Now Ekana will host four day matches
लखनऊ का इकाना स्टेडियम। - फोटो : amar ujala

विस्तार

टी-20 और वनडे मुकाबलों की सफल मेजबानी के बाद शहर का अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम को बहुदिनी अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों (चार दिवसीय) की मेजबानी मिली है। ये मुकाबले भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच सितंबर-अक्तूबर माह के दौरान होने वाली सीरीज के अंतर्गत होंगे। सीरीज के तीन वनडे मुकाबले कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेले जाएंगे। यह पहला मौका है जब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने दुनिया के दो बड़े देशों की ए टीमों के बीच सीरीज की मेजबानी उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) को सौंपी है। 

विज्ञापन


इस साल अक्तूबर नवंबर में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में तीन वनडे और पांच टी-20 मैच की सीरीज खेलेंगी। इस सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया ए और भारत ए के बीच होने वाली सीरीज बेहद अहम होगी। इसमें दोनों टीमों के खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलियाई दौर में अपनी देश की टीमों का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिल सकता है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - इनकम टैक्स ऑफिस में मारपीट: आईआरएस गौरव गर्ग ने दर्ज कराई एफआईआर, जानलेवा हमले का लगाया आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी में मौसम बदला... नौतपा में गिरेंगे ओले, 31 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया


इस दौर में तीन वनडे और पांच टी-20 मैच खेले जाएंगे। बताते चले कि छह  नवंबर 2018 में पहले अंतरराष्ट्रीय मुकाबले की मेजबानी करने वाले अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में अभी तक छह टी-20 मैच, नौ वनडे (विश्वकप के पांच मुकाबले सहित) और एक टेस्ट मैच खेला जा चुका है। 

इसके अलावा आईपीएल फ्रेंचाइजी टीम लखनऊ सुपरजायंट्स के घरेलू मैदान होने के कारण यहां पिछले तीन सत्रों में 22 मुकाबले भी हुए। भारत और ऑस्ट्रेलिया की ए टीमों के बीच दो चार दिवसीय मुकाबला होना यह संकेत हैं कि भविष्य में इकाना स्टेडियम में भारतीय टीम टेस्ट मैच खेलते हुए दिख सकती है। 

ये रहेगा सीरीज का शेड्यूल

- पहला चार दिवसीय मैच 16 से 19 सितंबर (इकाना स्टेडियम- लखनऊ) 
- दूसरा चार दिवसीय मैच 23 से 26 सितंबर (इकाना स्टेडियम- लखनऊ) 
- पहला वनडे मैच 30 सितंबर (ग्रीनपार्क स्टेडियम- कानपुर) 
- दूसरा वनडे मैच तीन अक्तूबर (ग्रीनपार्क स्टेडियम-कानपुर) 
- तीसरा वनडे मैच पांच अक्तूबर (ग्रीनपार्क स्टेडियम-कानपुर) 

बीसीसीआई के उपाध्यक्ष और यूपीसीए के डायरेक्टर राजीव शुक्ला का कहना है कि यूपी क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ और कानपुर में होने वाले ऑस्ट्रेलिया 'ए टीम के आगामी मुकाबलों की मेजबानी के लिए पूर्ण रूप से तैयार है। साथ ही यहां 66 खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। आने वाले समय में लखनऊ और कानपुर में अंतरराष्ट्रीय आयोजनों की संख्या बढ़ेगी। 

इकाना स्पोर्ट्स के सीएमडी उदय सिन्हा का कहना है कि विश्व क्रिकेट की दो दिग्गज देशों के ए टीमों के बीच होने वाली सीरीज रोमांचक 66 होगी। इकाना स्टेडियम इस आयोजन के सफल मेजबानी में कोई भी कसर नहीं छोड़ेगा। उम्मीद है इस सीरीज में दोनों ही टीमों में कई अंतरराष्ट्रीय खिलाडी अपना जलवा बिखेरते दिखेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed