फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News : Yogi government will do global branding of UP abroad, road shows will be held in a dozen countr

Lucknow News : यूपी की ग्लोबल ब्रांडिंग करेगी योगी सरकार, समिट से पहले दर्जन भर देशों में होंगे रोड शो

Thu, 21 Jul 2022 02:08 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 21 Jul 2022 02:08 AM IST
सार

यूपी का प्रतिनिधिमंडल विभिन्न देशों में उद्योग जगत के लोगों से मिलकर यूपी के निवेश अनुकूल माहौल का हवाला देते हुए उन्हें निवेश के लिए आमंत्रित करेगा। सीएम योगी ने प्रस्तावित ग्लोबल इन्वेस्टर समिट को ‘नए यूपी की आकांक्षाओं को उड़ान’ देने वाला बड़ा अवसर बताया है।

विज्ञापन
Lucknow News : Yogi government will do global branding of UP abroad, road shows will be held in a dozen countr
इन्वेस्टर्स समिट (फाइल फोटो)

विस्तार

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की ग्लोबल ब्रांडिंग के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की है। अगले साल जनवरी में प्रस्तावित ग्लोबल इन्वेस्टर समिट से पहले प्रदेश के मंत्री विदेश दौरे पर जाएंगे। यूपी के ब्रांड एंबेसेडर के रूप में मंत्रियों का दल अलग-अलग देशों में रोड शो आयोजित कर प्रदेश में औद्योगिक निवेश की संभावनाओं की जानकारी देगा। यूपी का प्रतिनिधिमंडल विभिन्न देशों में उद्योग जगत के लोगों से मिलकर यूपी के निवेश अनुकूल माहौल का हवाला देते हुए उन्हें निवेश के लिए आमंत्रित करेगा। यही नहीं, उन देशों में प्रवासी भारतीयों खासकर यूपी के लोगों से संवाद कर प्रदेश के बदले माहौल और भावी कार्ययोजना पर बातचीत भी की जाएगी। संभावना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद भी किसी एक देश के दौरे पर जाएंगे।

विज्ञापन


सीएम योगी ने प्रस्तावित ग्लोबल इन्वेस्टर समिट को ‘नए यूपी की आकांक्षाओं को उड़ान’ देने वाला बड़ा अवसर बताया है। इसी के तहत मंत्रियों को विदेश भेजा जाएगा। फिलहाल जो खाका तैयार किया गया है उसके अनुसार एक कैबिनेट मंत्री की टीम में एक राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार तथा एक राज्य मंत्री शामिल होंगे। इनके साथ अधिकारी भी रहेंगे। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए सिंगापुर ने फर्स्ट कंट्री पार्टनर बनने की पेशकश की है। इससे पहले वर्ष 2018 के इन्वेस्टर समिट में नीदरलैंड, जापान, स्लोवाकिया, फिनलैंड, चेक रिपब्लिक, मॉरीशस, थाईलैंड, नेपाल व बेल्जियम कंट्री पार्टनर रहे हैं। इन देशों के साथ-साथ यूके, यूएसएस, कनाडा, यूएई, स्वीडन, सिंगापुर, नीदरलैंड, इजरायल, फ्रांस, जर्मनी, साउथ कोरिया, मॉरीशस, रूस और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में रोड शो आयोजित करने की तैयारी है। मंत्रियों का यह दौरा सितंबर से नवंबर के बीच हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दर्जन भर सेक्टोरल पॉलिसी के साथ निवेश को आमंत्रित करेगा यूपी
औद्योगिक निवेश से रोजगार के बड़े अवसरों को देखते हुए मुख्यमंत्री ने औद्योगिक निवेश के माहौल को और बेहतर करने के लिए नियमों में समयानुकूल बदलाव करने को कहा है। मंत्रियों के विदेश दौरों से पहले फूड प्रोसेसिंग, हैंडलूम, पॉवरलूम, आईटी, बायोफ्यूल, फिल्म एंड मीडिया, पर्यटन, सौर ऊर्जा, इलेक्ट्रिक वाहन, एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट, गेमिंग और कॉमिक इंडस्ट्री, खिलौना निर्माण, नागरिक उड्डयन, हाउसिंग एंड रियल एस्टेट सहित एक दर्जन नई सेक्टोरल पॉलिसी के साथ यूपी  निवेशकों को आमंत्रित करेगा। साथ ही प्रदेश में लैंडबैंक विस्तार के लिए महानगरों से लेकर गांव तक तैयारी हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed