{"_id":"6519b0c6032b6722de0f7e78","slug":"lucknow-news-when-mother-scolded-her-for-talking-on-mobile-she-hanged-herself-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : मोबाइल पर कर रही थी बात, मां ने डांटा तो लगा ली फांसी, तबीयत खराब होने से नहीं जा रही थी स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : मोबाइल पर कर रही थी बात, मां ने डांटा तो लगा ली फांसी, तबीयत खराब होने से नहीं जा रही थी स्कूल
Sun, 01 Oct 2023 11:17 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 01 Oct 2023 11:17 PM IST
सार
लखनऊ में मलिहाबाद में रहीमाबाद इलाके में मोबाइल पर बेटी को बात करता देख मां ने डांट दिया। इससे आहत होकर सुनीता देवी (16) ने फांसी लगा ली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ में मलिहाबाद में रहीमाबाद इलाके में मोबाइल पर बेटी को बात करता देख मां ने डांट दिया। इससे आहत होकर सुनीता देवी (16) ने फांसी लगा ली।
विज्ञापन
रहीमाबाद के सहिजना गांव की रहने वाली इंटर की छात्रा सुनीता देवी तबीयत खराब होने के चलते हफ्तेभर से स्कूल नहीं जा रही थी। परिजन के अनुसार, वह मोबाइल पर काफी देर तक बात करती थी। रविवार सुबह भी वह फोन पर बात कर रही थी। यह देख मां जयदेवी ने डपट लगा दी। इसके बाद जयदेवी और उनके पति खेत पर काम करने चले गए। सुनीता ने छोटे भाई रंजीत को खेलने के बहाने बाहर भेज दिया और फिर फांसी लगा ली। शाम करीब चार बजे रंजीत लौटा तो उसने बहन का शव फंदे से लटकता देखा। शोर होते ही आसपास के लोग जमा हो गए। खबर पाकर खेत पर मौजूद परिजन भी भागते हुए घर पहुंचे।
विज्ञापन