फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: When husband did not get ice cream, wife committed suicide

Lucknow News : पति ने आइसक्रीम नहीं दिलाई तो पत्नी ने दी जान, दोनों के बीच हुई थी बहस

Wed, 01 Nov 2023 05:18 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 01 Nov 2023 05:18 PM IST
सार

लखनऊ में सआदतगंज इलाके में प्रॉपर्टी डीलर ने मंगलवार रात पत्नी को आइसक्रीम नहीं दिलाई। इस बात को लेकर दोनों के बीच बहस हुई और नाराज होकर पत्नी ने फांसी लगाकर जान दे दी।

विज्ञापन
Lucknow News: When husband did not get ice cream, wife committed suicide
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

लखनऊ में सआदतगंज इलाके में प्रॉपर्टी डीलर ने मंगलवार रात पत्नी को आइसक्रीम नहीं दिलाई। इस बात को लेकर दोनों के बीच बहस हुई और नाराज होकर पत्नी ने फांसी लगाकर जान दे दी।

विज्ञापन


एलडीए कॉलोनी में प्रॉपर्टी डीलर मयंक श्रीवास्तव परिवार व साले के साथ रहते हैं। मयंक ने 15 साल पहले रोमी नाम की युवती से प्रेम- विवाह किया था। मयंक के साले शिवम शुक्ला के मुताबिक मंगलवार रात आठ बजे सब लोग कार से घूमने गोमतीनगर गए थे। रोमी (35) ने पति मयंक से आइसक्रीम दिलाने की बात कही थी। मयंक के मना करने पर रोमी उनसे नाराज हो गईं। घर आने पर दोनों में काफी बहस हुई। रात 11 बजे मयंक गुस्से में घर से कहीं चले गए। रोमी ने दवा खाने के लिए घड़ी में तीन बजे का अलार्म सेट किया और अपने बच्चों सताक्षी व जितेश के साथ सोने चली गईं।
विज्ञापन


रात तीन बजे अलार्म काफी देर तक बजने पर शिवम की नींद खुल गई, जब वह अलार्म बंद करने कमरे में पहुंचे तो देखा कि रोमी का शव पंखे में दुपट्टे के सहारे लटक रहा था। साले शिवम ने बहनोई मयंक फोन मिलाया तो संपर्क नहीं हो सका। इसके बाद शिवम बहनोई को तलाशने निकला तो वह बर्लिंगटन चौराहे के पास स्थित होटल दीप में मिला। शिवम ने सारी बात बहनोई को बताई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद रोमी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed