{"_id":"65354eacb4ff0f9c41069503","slug":"lucknow-news-were-going-home-after-buying-suv-from-showroom-2023-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : शोरूम से एसयूवी खरीद जा रहे थे घर, ऑडी ने उड़ाया, एयरबैग भी खुल गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : शोरूम से एसयूवी खरीद जा रहे थे घर, ऑडी ने उड़ाया, एयरबैग भी खुल गए
Mon, 23 Oct 2023 07:23 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 23 Oct 2023 07:23 AM IST
सार
लखनऊ में कृषि भवन चौराहे पर रविवार देर शाम एक एसयूवी में तेज रफ्तार ऑडी ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एसयूवी पलटकर उल्टा हो गई। एसयूवी सवार डॉक्टर बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ में कृषि भवन चौराहे पर रविवार देर शाम एक एसयूवी में तेज रफ्तार ऑडी ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एसयूवी पलटकर उल्टा हो गई। एसयूवी सवार डॉक्टर बाल-बाल बच गए। उनको मामूली चोट आई। वहीं ऑडी के एयरबैग खुल गए। जिससे कारोबारी की जान बच सकी। डॉक्टर नई एसयूवी शोरूम से खरीदकर ले जा रहे थे। हादसे के बाद डॉक्टर का मोबाइल भी गायब हो गया।
विज्ञापन
गोमतीनगर विरामखंड निवासी दंत चिकित्सक अभिषेक ने रविवार को स्कॉर्पियो खरीदी। शाम करीब साढ़े छह बजे वह एसयूवी शोरूम से घर ले जा रहे थे। वह कृषि भवन चौराहे पर पहुंचे ही थे कि तभी शनि मंदिर तिराहे की तरफ से एक तेज रफ्तार आ रही ऑडी ने एसयूवी में टक्कर मार दी। एसयूवी ऑडी की बोनट पर चढ़ गई और फिर पलट गई।
विज्ञापन
राहगीरों की मदद से दोनों कार सवार बाहर निकाले गए। अभिषेक को मामूली चोट आई। वहीं ऑडी सवार फुटवियर कारोबारी फुजैल भी सुरक्षित थे। ऑडी की रफ्तार का इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि उसके दोनों एयरबैग खुल गए। सूचना पर हजरतगंज पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों गाड़ियां चौराहे से हटवाईं। इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन