{"_id":"64ac24f797e15f35b6078c13","slug":"lucknow-news-vistara-flight-going-to-delhi-reached-jaipur-12-flights-late-one-canceled-2023-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : दिल्ली जा रही विस्तारा की फ्लाइट जयपुर पहुंची, 12 उड़ानें लेट, एक कैंसिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : दिल्ली जा रही विस्तारा की फ्लाइट जयपुर पहुंची, 12 उड़ानें लेट, एक कैंसिल
Mon, 10 Jul 2023 09:04 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 10 Jul 2023 09:04 PM IST
सार
अमौसी एयरपोर्ट से विस्तारा की उड़ान यूके 642 दोपहर 3:25 बजे लखनऊ से रवाना होकर शाम 4.35 बजे दिल्ली पहुंचती है। सोमवार को 163 यात्रियों के साथ विमान यहां से दिल्ली के लिए रवाना हुआ। लेकिन मौसम खराब होने के कारण हवा में दो चक्कर काटने के बाद उड़ान को जयपुर एयरपोर्ट डायवर्ट कर दिया गया।
विज्ञापन
लखनऊ एयरपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली में मौसम खराब होने के चलते सोमवार को विस्तारा की एक फ्लाइट को जयपुर डाइवर्ट कर दिया गया। वहीं दर्जनभर उड़ानें तय समय से लेट हुईं। जबकि प्रयागराज जाने वाली इंडिगो की उड़ान तकनीकी कारण से कैंसिल कर दी गई, जिसके चलते यात्रियों को दूसरे विमान से भेजने की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
दरअसल, अमौसी एयरपोर्ट से विस्तारा की उड़ान यूके 642 दोपहर 3:25 बजे लखनऊ से रवाना होकर शाम 4.35 बजे दिल्ली पहुंचती है। सोमवार को 163 यात्रियों के साथ विमान यहां से दिल्ली के लिए रवाना हुआ। लेकिन मौसम खराब होने के कारण हवा में दो चक्कर काटने के बाद उड़ान को जयपुर एयरपोर्ट डायवर्ट कर दिया गया।
विज्ञापन
मौसम की वजह से दिल्ली लखनऊ के बीच कई उड़ानों पर असर पड़ा। एयर इंडिया की एआई 431 और एआई 432, आकासा की बंगलुरु लखनऊ उड़ान भी लेट रही। दूसरी तरफ लखनऊ से प्रयागराज के बीच इंडिगो की उड़ान 6ई 7936 में तकनीकी खराबी आ गई। इसके कारण यात्री देर तक प्रतीक्षा करते रहे। लेकिन जब तकनीकी खामी दूर नहीं होने पर इस उड़ान को निरस्त कर दिया गया। यह उड़ान 5:45 बजे लखनऊ से प्रयागराज के लिए रवाना होती है। एयरपोर्ट से जुड़े सूत्रों नेबताया कि एयरलाइंस ने यात्रियों को दूसरी उड़ान से प्रयागराज भेजने की व्यवस्था की है।
विज्ञापन