फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Union Minister of State Kaushal Kishore's nephew hanged himself

Lucknow News : केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर के भतीजे ने की आत्महत्या, घर में फांसी लगाकर दी जान

Thu, 24 Nov 2022 12:27 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 24 Nov 2022 12:27 AM IST
सार

रियल एस्टेट कारोबारी नंद किशोर बुधवार को अपने कमरे में लेटे हुए थे। मृतक के भाई अजय रावत ने बताया कि नंद किशोर का कमरा अंदर से बंद था और कई बार आवाज देने पर भी नहीं खुल रहा था। इस पर पुलिस को सूचना दी। बाद में कमरे में पंखे के सहारे उनका शव लटकता मिला।

विज्ञापन
Lucknow News: Union Minister of State Kaushal Kishore's nephew hanged himself
रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ में दुबग्गा के बेगरिया में केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर के चचेरे भतीजे नंद किशोर रावत (47) ने बुधवार को घर में फांसी लगा ली। यह देख घर में रोना-पीटना मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक सुखवीर सिंह भदौरिया के मुताबिक, नंद किशोर रियल एस्टेट कारोबारी थे। इस दौरान बेटा आदर्श कमरे में गया तो नंद किशोर का शव लटका हुआ था। यह देख आदर्श बेसुध होकर गिर गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और पड़ोसी जुटने लगे। प्रभारी के मुताबिक, भाई अजय रावत ने बताया कि नंद किशोर का कमरा अंदर से बंद था और कई बार आवाज देने पर भी नहीं खुल रहा था। इस पर पुलिस को सूचना दी। नंद किशोर ने दो शादियां की थी। पहली पत्नी शकीला से दो बच्चे अफजल व साहिल हैं। दूसरी पत्नी पूजा से बेटा विशाल और आदर्श व बेटी अंशिका व शिखा हैं।
विज्ञापन


अनबन के चलते चाचा से हुआ अलग
नंद किशोर केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर के साथ रहता था। 2022 में विधानसभा चुनाव से कुछ अनबन चल रही थी। इसके चलते दूरियां बना ली थीं। साथ ही घर के पास मंदिर का निर्माण करवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


नशे का आदी था कारोबारी 
परिजनों के मुताबिक, नंद किशोर नशे का आदी था। साथ ही कुछ बीमारियों की दवा भी चलती थीं। फोरेंसिक टीम को पड़ताल के दौरान कमरे से दवा व इलाज के पर्चे मिले हैं। साथ ही मृतक का टूटा मोबाइल भी जब्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed