फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Two youths hanged themselves, on the death of the woman, the brother expressed the fear of murde

Lucknow News : दो युवकों ने फांसी लगाकर दी जान, महिला की मौत पर भाई ने जताई हत्या की आशंका

Mon, 02 Jan 2023 10:17 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 02 Jan 2023 10:17 PM IST
सार

प्रभारी निरीक्षक पीजीआई राणा राजेश सिंह के मुताबिक वृंदावन कालोनी सेक्टर-5 निवासी पप्पू कश्यप का बेटो शिवम की सात साल पहले बबीता से नाम की युवती से शादी हुई थी। शिवम पेशे से ई-रिक्शा चालक था।

विज्ञापन
Lucknow News: Two youths hanged themselves, on the death of the woman, the brother expressed the fear of murde
फांसी - फोटो : social media

विस्तार

लखनऊ में पीजीआई के वृंदावन कालोनी सेक्टर-5 निवासी शिवम कश्यप (24) और बाजारखाला के पुराना टिकैतगंज के विनय निषाद (22) ने रविवार रात को फांसी लगा ली। दोनों के परिजनों को सुबह इसकी जानकारी हुई। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक पीजीआई राणा राजेश सिंह के मुताबिक वृंदावन कालोनी सेक्टर-5 निवासी पप्पू कश्यप का बेटो शिवम की सात साल पहले बबीता से नाम की युवती से शादी हुई थी। शिवम पेशे से ई-रिक्शा चालक था। वह नशा करता था। कुछ दिन पहले उसकी पत्नी ने नशा करने से मना कया था। जिसके बाद वह काफी डिप्रेशन में था। रविवार रात को पत्नी खाना देने के लिए कमरे में गई। वहां शिवम फंदे से लटका मिला। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


वहीं, बाजार खाला के टिकैतगंज निवासी विनय निषाद ने एक निजी कंपनी में काम करता था। छोटे भाई शुभम के मुताबिक पिता शिव बाबू प्लाई बोर्ड फैक्ट्री में काम करते हैं। वहीं घर में मां रेखा है। उसने बताया कुछ समय पहले वह जिस जगह नौकरी करता था। मालिक से 8000 रुपये लेने गया था। लेकिन वह दे नहीं रहा था। इसके कारण वह काफी परेशान रहने लगा। सोमवार सुबह उसका शव कमरे में रस्सी के कुंडे से लटका मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहनलालगंज में तख्त पर पड़ा था शव, दीवार में था बड़ा सुराख
मोहनलालगंज में कल्ली पूरब निवासी शबीना बानो (22) की संदिग्ध हालात में सोमवार को मौत हो गई। उसका शव कमरे में तख्त पर पड़ा था और दरवाजा अंदर से बंद था, जबकि दीवार की ईंट निकालकर सुराख किया गया था। पुलिस के पहुंचने से पहले ही ससुराल के लोग निकल गए थे। चचेरे भाई ने हत्या का शक जताते हुए जांच की मांग की है।

पुलिस के मुताबिक, तहरीर मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। इंस्पेक्टर कुलदीप दूबे के मुताबिक, बाराबंकी के लोनीकटरा के इस्लाम अली ने बेटी शबीना बानो का निकाह सालभर पहले मोहनलालगंज के कल्ली पूरब के मजदूर आश मोहम्मद से किया था। चचेरे भाई इंसान अली ने बताया कि दोपहर करीब दो बजे बहन के पड़ोसी ने फोन पर मौत की सूचना दी। मौके पर बहन की ननद नगमा मिली, जबकि ससुर हजरत अली व आश मामला निपटाने के लिए लोनी कटरा आ धमका था।


इंसान अली ने बताया कि आश मोहम्मद की पहली पत्नी की भी अचानक मौत हो गई थी। पहली पत्नी से बेटी शायरा बानो (4) व बेटा शमी (3) है। हादसे के सालभर बाद ही उसने दूसरा निकाह कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed