फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Two retired engineers of rural engineering trapped in vigilance investigation, case filed

Lucknow News : विजिलेंस जांच में फंसे ग्रामीण अभियंत्रण के दो सेवानिवृत्त इंजीनियर, मुकदमा दर्ज

Thu, 23 Mar 2023 08:34 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 23 Mar 2023 08:34 PM IST
सार

विजिलेंस की खुली जांच में सामने आया कि मुकुंद कुमार श्रीवास्तव और मुनी जी तिवारी ने सोनभद्र में नियुक्ति के दौरान 16 मई 2012 को शासन के आदेश पर बंद की जा चुकी डॉ. अंबेडकर ग्राम विकास योजना की आवंटित धनराशि को वापस नहीं किया।

विज्ञापन
Lucknow News: Two retired engineers of rural engineering trapped in vigilance investigation, case filed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के दो सेवानिवृत्त अभियंताओं के खिलाफ विजिलेंस ने धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश रचने और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। शासन ने वर्ष 2012-2013 में सोनभद्र में तैनात रहे ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता मुकुंद कुमार श्रीवास्तव और अवर अभियंता मुनी जी तिवारी के खिलाफ खुली जांच के आदेश विजिलेंस को दिए थे। जांच में आरोप सही पाए जाने पर विजिलेंस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू करने की अनुमति शासन से मांगी थी। शासन की अनुमति मिलने पर विजिलेंस के वाराणसी सेक्टर के डिप्टी एसपी विजय मल सिंंह यादव ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


दरअसल, विजिलेंस की खुली जांच में सामने आया कि मुकुंद कुमार श्रीवास्तव और मुनी जी तिवारी ने सोनभद्र में नियुक्ति के दौरान 16 मई 2012 को शासन के आदेश पर बंद की जा चुकी डॉ. अंबेडकर ग्राम विकास योजना की आवंटित धनराशि को वापस नहीं किया। उन्होंने शासन की अनुमति के बिना इस योजना में 31 मई 2012 में सात, 10 सितंबर 2012 में चार, और 28 सितंबर 2012 में 28 निविदाएं आमंत्रित की। योजना के मद में आवंटित 9.64 करोड़ रुपये की धनराशि शासन को वापस करने के बजाय 7.33 करोड़ रुपये के कार्यों के 30 अनुबंध कर लिए। 
विज्ञापन


जांच में सामने आया कि उन्होंने 7.33 करोड़ रुपये के राजकीय धन का व्यय संबंधी अवैध लेखा-जोखा तैयार किया। विजिलेंस की खुली जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर शासन से मुकदमा दर्ज करने की अनुमति मांगी गयी थी। शासन ने विजिलेंस को 2 फरवरी 2023 को मुकदमा दर्ज करने की अनुमति प्रदान कर दी जिसके बाद बुधवार को वाराणसी सेक्टर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। बताते चलें कि लखनऊ के गोमती नगर निवासी मुकुंद कुमार श्रीवास्तव 30 सितंबर 2017 को जबकि देवरिया निवासी मुनी जी तिवारी 29 फरवरी 2020 को सेवानिवृत्त हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed