{"_id":"6509a81dc7140220d3061873","slug":"lucknow-news-two-cousins-returning-from-work-were-hit-by-an-unknown-vehicle-both-died-2023-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : काम से लौट रहे दो चचेरे भाइयों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दोनों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : काम से लौट रहे दो चचेरे भाइयों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दोनों की मौत
Wed, 20 Sep 2023 06:09 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 20 Sep 2023 06:09 AM IST
सार
लखनऊ में चिनहट इलाके में काम से लौट रहे दो चचेरे भाइयों को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दोनों को इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां सोमवार देर रात दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
लखनऊ में चिनहट इलाके में काम से लौट रहे दो चचेरे भाइयों को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दोनों को इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां सोमवार देर रात दोनों की मौत हो गई। चचेरे भाइयों की एक साथ मौत से उनके परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
बाराबंकी के सईहरा गांव का रहने वाला राजेंद्र कुमार (28) प्राइवेट बिजली मैकेनिक था। उसके भाई विमल के मुताबिक बीते कुछ दिनों से रावेन्द्र अपने चचेरे भाई दीपक (21) के साथ चिनहट के माती में एक प्राइवेट अस्पताल में वायरिंग का काम कर रहा था। रविवार देर रात दोनों भाई काम निपटा कर मोटरसाइकिल से घर वापस लौट रहा थे। रास्ते में चिनहट देवा रोड पर किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों भाई बुरी तरह घायल हो गए।
विज्ञापन
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया और खबर परिजनों को दी। इलाज के दौरान सोमवार देर रात दोनों चचेरे भाइयों की मौत हो गई। छानबीन के बाद चौक पुलिस ने दोनों के शव का पोस्टमार्टम कराया और फिर शव को परिजनों के हवाले कर दिया। एक साथ दोनों चचेरे भाइयों की मौत की खबर जब परिजनों को मिली तो मच गया। रावेंद्र के परिवार में पत्नी रिंकी तीन बेटियां हैं, जबकि दीपक पांच भाइयों में तीसरे नंबर पर था, उसके परिवार में पिता सियाराम मां पार्वती देवी हैं।
विज्ञापन