फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Truck driver was murdered by friends on an attempt of misdemeanor, both accused arrested

Lucknow News : कुकर्म की कोशिश पर दोस्तों ने की थी ट्रक चालक की हत्या, दोनों आरोपी गिरफ्तार

Wed, 22 Mar 2023 07:59 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 22 Mar 2023 07:59 PM IST
सार

एडीसीपी ने बताया कि जब आरोपी ट्रक लेकर वेयरहाउस से अमोल गांव की तरफ जा रहे थे तब एक बार हरपिंदर को होश आया था। आरोपियों के मुताबिक, तब वे डर गए थे। लगा कि हरपिंदर बच जाएगा तो दोनों फंस जाएंगे। दोबारा उसके सिर पर कई वार कर दिए थे।

विज्ञापन
Lucknow News: Truck driver was murdered by friends on an attempt of misdemeanor, both accused arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ट्रक चालक हरपिंदर सिंह (60) हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने बुधवार को उसके दो परिचितों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी उसके ट्रक के खलासी थे। जांच में सामने आया कि वारदात की रात चालक ने एक खलासी से कुकर्म की कोशिश की थी। विरोध किया और फिर दोनों ने मिलकर पाना से उसके सिर पर वार कर कत्ल कर दिया था। इसके बाद वेयरहाउस से ट्रक ले जाकर अमोल गांव के पास खड़ा कर फरार हो गए थे।

विज्ञापन


पंजाब के फरीदकोट निवासी हरपिंदर सिंह 15 मार्च को माल लेकर बिजनौर स्थित कंपनी के वेयरहाउस पहुंचे थे। सोमवार सुबह पीजीआई इलाकेे के अमोल गांव के पास ये ट्रक खड़ा मिला था। इसमें हरपिंदर की खून से सनी लाश पड़ी थी। पुलिस ने अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू की थी। एडीसीपी पूर्वी सैयद अली अब्बास ने बताया कि मामले में सीतापुर निवासी रोहित कुमार व कमल को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि रविवार की रात दोनों ने हरपिंदर के साथ शराब पी थी। रात को हरपिंदर ने कुकर्म करने की कोशिश की थी। दोनों ने विरोध किया। जब हरपिंदर नहीं माना तो पाना से सिर पर कई वार किर दिए थे। उसका मोबाइल व ट्रक की चाबी लेकर दोनों भाग निकले थे।
विज्ञापन


होश आया तो दोबारा किए वार, नहर में फेंका मोबाइल
एडीसीपी ने बताया कि जब आरोपी ट्रक लेकर वेयरहाउस से अमोल गांव की तरफ जा रहे थे तब एक बार हरपिंदर को होश आया था। आरोपियों के मुताबिक, तब वे डर गए थे। लगा कि हरपिंदर बच जाएगा तो दोनों फंस जाएंगे। दोबारा उसके सिर पर कई वार कर दिए थे। आरोपियाें ने बताया कि हरपिंदर का मोबाइल एक नहर में फेंक दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह आए गिरफ्त में
पुलिस ने हरपिंदर के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल रिपोर्ट (सीडीआर) निकाली। इसमें आरोपियों के नंबर मिले। लोकेशन चेक की तो पता चला कि हरपिंदर व दोनों एक साथ मूवमेंट कर रहे हैं। वारदात की रात हरपिंदर के साथ ही थे। दोनों के मोबाइल ऑन थे। लिहाजा आसानी से पुलिस दिल्ली तक पहुंच गई और गिरफ्तारी कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed