फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Transport Corporation will run additional buses from Diwali to Chhath festival, travel will be e

Lucknow News : दीपावली से छठ पर्व तक अतिरिक्त बसें चलाएगा परिवहन निगम, सफर होगा आसान

Mon, 06 Nov 2023 09:46 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 06 Nov 2023 09:46 PM IST
सार

परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि 10 से 20 नवम्बर तक अधिक संख्या में बसों के संचालन किये जाने के निर्देश दिये गए हैं। उन्होंने बताया कि दीपावली एवं छठ के पूर्व एवं पश्चात की तिथियों में यात्रियों का आवागमन अधिक संख्या में होता है।

विज्ञापन
Lucknow News: Transport Corporation will run additional buses from Diwali to Chhath festival, travel will be e
परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

दीपावली एवं छठ पर्व पर घर आने वालों का सफर परिवहन निगम आसान करेगा। योगी सरकार की तरफ से अतिरिक्त परिवहन की व्यवस्था की गई है। 12 नवम्बर को दीपावली एवं 19 नवम्बर को छठ का पर्व है। इस दृष्टि से प्रदेश के लोगों को अच्छी परिवहन सुविधा उपलब्ध हो सके, इसके लिए परिवहन निगम अपनी तैयारियां कर रहा है। 

विज्ञापन


परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि 10 से 20 नवम्बर तक अधिक संख्या में बसों के संचालन किये जाने के निर्देश दिये गए हैं। उन्होंने बताया कि दीपावली एवं छठ के पूर्व एवं पश्चात की तिथियों में यात्रियों का आवागमन अधिक संख्या में होता है। प्रदेश के लोगों को आवागमन में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, परिवहन निगम इसका ध्यान रखेगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बसों के संचालन में वृद्धि सहित कर्मचारियों की उपलब्धता एवं उत्पादकता में वृद्धि हेतु परिवहन निगम इस अवधि में विशेष प्रोत्साहन योजना भी लागू की गई है। परिवहन मंत्री ने कहा कि दीपावली एवं छठ पर्व के दौरान यात्रियों को मुख्यतः दिल्ली, जयपुर, कानपुर, लखनऊ आदि नगरों से पूर्वी उत्तर प्रदेश के विभिन्न नगरों में जाना होता है, जिसके लिए पर्याप्त संख्या में बसों के संचालन की आवश्यकता पड़ती है। उन्होंने कहा कि छठ का पर्व पूर्वी उत्तर प्रदेश में धूमधाम से मनाया जाता है। लोग दूरदराज से इन क्षेत्रों में पहुंचते हैं। ऐसे यह निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed