{"_id":"6447e69d08b6b75edd03f1e5","slug":"lucknow-news-three-doctors-including-atiq-s-brother-in-law-dr-akhlaq-suspended-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : अतीक के बहनोई डॉ. अखलाक सहित तीन डॉक्टर निलंबित, उप मुख्यमंत्री के निर्देश पर की गई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : अतीक के बहनोई डॉ. अखलाक सहित तीन डॉक्टर निलंबित, उप मुख्यमंत्री के निर्देश पर की गई कार्रवाई
Tue, 25 Apr 2023 08:11 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 25 Apr 2023 08:11 PM IST
सार
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का कहना है कि सरकार व स्वास्थ विभाग की छवि को धूमिल करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा रही है। डॉक्टर मरीजों की सेवा करें। मरीजों के प्रति व्यवहार बेहतर रखें। अनैतिक कार्यों से दूर रहें। स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओं को पारदर्शी बनाने में योगदान दें।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
माफिया अतीक के बहनोई डॉ. अखलाक सहित तीन डॉक्टरों को निलंबित कर दिया गया है। डॉ. अखलाक मेरठ और अन्य दोनों डॉक्टर सोनभद्र में कार्यरत थे। यह जानकारी देते हुए उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि किसी भी अनैतिक कार्य में लिप्त पाए गए डॉक्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मेरठ के भावनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत रहे डॉ. अखलाक माफिया अतीक का बहनोई बताया जाता है। 12 अप्रैल को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य (महानिदेशक) की ओर से दी गई रिपोर्ट में बताया गया कि मेरठ के भवानी नगर (थाना नौचन्दी) स्थित चश्मे वाली गली निवासी डॉ. अखलाक को विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत हिरासत में लिया गया हैं। उन्हें प्रयागराज की नैनी जेल में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
कारागार में निरुद्ध होने की वजह से डॉ. अखलाक अहमद को प्रमुख सचिव ने निलंबित कर दिया है। इसी तरह रुपये लेकर फर्जी मेडिकल रिपोर्ट बनाने और कार्यों के प्रति उदासीनता बरतने के आरोप में सोनभद्र के दो डॉक्टरों को निलंबित किया गया है। सोनभद्र जिला संयुक्त चिकित्सालय में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. पूर्णेन्दु शेखर सिंह व डॉ. दया शंकर पर रुपये लेकर गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने के आरोप लगे। शिकायत के बाद पुलिस ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। जांच के बाद इन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है। अब दोनों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विभाग की छवि खराब करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : पाठक
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का कहना है कि सरकार व स्वास्थ विभाग की छवि को धूमिल करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा रही है। डॉक्टर मरीजों की सेवा करें। मरीजों के प्रति व्यवहार बेहतर रखें। अनैतिक कार्यों से दूर रहें। स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओं को पारदर्शी बनाने में योगदान दें। किसी भी तरह की गड़बड़ी में लिप्त पाए जाने पर छोड़ा नहीं जाएगा।