{"_id":"650732a736c7991c370536e3","slug":"lucknow-news-theft-in-the-locked-house-of-bjp-mla-the-mla-is-from-balha-assembly-seat-of-bahraich-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : भाजपा की विधायक के बंद घर में चोरी, बहराइच के बलहा विधानसभा सीट से हैं विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : भाजपा की विधायक के बंद घर में चोरी, बहराइच के बलहा विधानसभा सीट से हैं विधायक
Sun, 17 Sep 2023 10:38 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 17 Sep 2023 10:38 PM IST
सार
लखनऊ में इंदिरानगर इलाके में चोरों ने भाजपा विधायक सरोज सोनकर के बंद घर का ताला तोड़कर कीमती सामान पार कर दिया। विधायक के भतीजे ने शनिवार को केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
लखनऊ में इंदिरानगर इलाके में चोरों ने भाजपा विधायक सरोज सोनकर के बंद घर का ताला तोड़कर कीमती सामान पार कर दिया। विधायक के भतीजे ने शनिवार को केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
बहराइच के बलहा विधानसभा सीट से विधायक सरोज सोनकर का इंदिरानगर के सेक्टर-9 में मकान है। उनके भतीजे प्रदीप सोनकर के मुताबिक, चाची सरोज सोनकर पार्टी के काम से आठ सितंबर से राजस्थान में हैं। घर पर ताला लगा था। शनिवार को पड़ोसियों ने विधायक को कॉल कर मकान में चोरी की सूचना दी। विधायक ने तकरोही निवासी भतीजे प्रदीप को जानकारी दी। प्रदीप जब चाची के घर पहुंचे तो मेन गेट का ताला टूटा था। कमरों में सामान बिखरा हुआ था। चोर घर से कीमती सामान उठा ले गए थे। पुलिस ने छानबीन के बाद केस दर्ज कर लिया है। प्रदीप के मुताबिक, चोरी 15 सितंबर की रात दो से तीन बजे के बीच हुई।
विज्ञापन