फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: The war between BJP-SP in unlimited language on social media

Lucknow News : भाजपा-सपा के बीच सोशल मीडिया पर अमर्यादित भाषा में चली जंग

Fri, 02 Dec 2022 08:42 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 02 Dec 2022 08:42 AM IST
सार

सपा प्रवक्ता अनुराग भदौरिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद से सपा और भाजपा के बीच सोशल मीडिया पर लगातार हमले किए जा रहे हैं। सपा के मीडिया सेल की ओर से प्रवक्ताओं पर पूर्व एवं वर्तमान मंत्रियों की दलाली के आरोप लगाए जा रहे है। साथ ही भाजपा प्रवक्ताओं के परिवार तक पर टिप्पणी की गई।

विज्ञापन
Lucknow News: The war between BJP-SP in unlimited language on social media
ट्विटर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश में मैनपुरी और रामपुर उप चुनाव में भाजपा और सपा के बीच सीधा जमीनी संघर्ष छिड़ा हुआ है। वहीं राजधानी में दोनों दलों के बीच सोशल मीडिया पर चल रही जंग में जमकर अमर्यादित भाषा का उपयोग हो रहा है। बृहस्पतिवार को सपा के अधिकृत ट्विटर हैंडल से भाजपा के प्रवक्ताओं के साथ आरएसएस, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक और सरकार पर अमर्यादित भाषा में आरोप लगाए गए।

विज्ञापन


सपा प्रवक्ता अनुराग भदौरिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद से सपा और भाजपा के बीच सोशल मीडिया पर लगातार हमले किए जा रहे हैं। भाजपा प्रवक्ताओं की ओर से सपा के नेताओं पर खनन घोटाले के आरोपी पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति की दलाली के आरोप लगाए जा रहे हैं। वहीं सपा के मीडिया सेल की ओर से प्रवक्ताओं पर पूर्व एवं वर्तमान मंत्रियों की दलाली के आरोप लगाए जा रहे है। साथ ही भाजपा प्रवक्ताओं के परिवार तक पर टिप्पणी की गई।
विज्ञापन


सपा के अधिकृत ट्विटर हैंडल से इस तरह की निंदनीय भाषा का उपयोग उनकी मानसिकता को प्रकट करता है। सपा को अहसास हो गया है कि वह उप चुनाव में हार रही है इसलिए हार की हताशा में भाषा और संस्कृति की मर्यादा को भूलकर टिप्पणी कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

- भूपेंद्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा 

राजनीति में ऐसी भाषा को तवज्जो नहीं दिया जाना चाहिए। इतना जरूर है कि सत्ता पक्ष अहंकार में चूर है इस वजह से इस तरह की भाषा का निरंतर प्रयोग कर रहा है। सपा ने सिर्फ जवाब दिया है। 
- डॉ. आशुतोष वर्मा, राष्ट्रीय प्रवक्ता सपा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed