फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News : The list of officers who are posted in one place for more than three years is being prepared

पंचायत चुनाव : तीन साल से ज्यादा समय से एक जगह जमे अफसरों की तैयार कराई जा रही सूची

Thu, 18 Mar 2021 02:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क,  लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क,  लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 18 Mar 2021 02:59 AM IST
सार

  • चुनाव से पहले हो सकता है फेरबदल, 107 आईएएस-पीसीएस अफसर आ रहे इस दायरे में

विज्ञापन
Lucknow News : The list of officers who are posted in one place for more than three years is being prepared
पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में तीन साल से ज्यादा समय से एक ही जगह जमे अफसरों की सूची तैयार कराई जा रही है। पंचायत चुनाव से पहले यह फेरबदल हो सकता है। इस दायरे में करीब 107 आईएएस और पीसीएस अफसर आ रहे हैं।

विज्ञापन


शासन के उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक, इस संभावना के मद्देनजर यह सूची तैयार की जा रही है कि कहीं राज्य निर्वाचन आयोग तीन साल का कार्यकाल पूरा कर चुके अफसरों को हटाने का निर्देश न दे दे। उस स्थिति में सूची तैयार होने पर तत्काल अमल हो जाएगा। हालांकि, वर्ष 2015 में हुए पंचायत चुनाव के दौरान इस तरह के निर्देश राज्य निर्वाचन आयोग ने नहीं दिए थे।
विज्ञापन


प्रदेश में मुरादाबाद और लखीमपुर खीरी के डीएम के अलावा 25 एडीएम और 75-80 एसडीएम एक ही स्थान पर तीन साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं। तैनाती की तारीख के साथ उनके नामों की सूची तैयार हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां बता दें कि हाईकोर्ट ने 25 मई से पहले सरकार को पंचायत चुनाव कराने के निर्देश दिए हैं। इस महीने के अंत तक राज्य निर्वाचन आयोग चुनाव के लिए नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। इसके बाद चुनाव से सीधे जुड़े अधिकारी आयोग के रडार पर आ जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed