{"_id":"64bff686ed4748c7200fd9c3","slug":"lucknow-news-the-land-of-roadways-bus-stand-in-ayodhya-will-be-given-to-ram-janma-teerth-trust-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : अयोध्या में रोडवेज बस अड्डे की जमीन को राम जन्म तीर्थ ट्रस्ट को दिया जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : अयोध्या में रोडवेज बस अड्डे की जमीन को राम जन्म तीर्थ ट्रस्ट को दिया जाएगा
Tue, 25 Jul 2023 09:51 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 25 Jul 2023 09:51 PM IST
सार
उप्र राज्य परिवहन निगम मुख्यालय में हुई इस बैठक में गजियाबाद का कौशांबी, गाजियाबाद पुराना बस स्टेशन, विभूति खंड गोमतीनगर लखनऊ, सिविल लाइन प्रयागराज एवं आगरा फोर्ट को पीपीपी मॉडल पर विकसित करने पर सहमति बनी। अनुमोदन हुआ कि इसकी नीलामी प्रक्रिया को सरल किया जाए।
विज्ञापन
रामलला।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर का निर्माण चल रहा है। यहां प्रवेश के लिए श्रद्धालु राम जन्मभूमि पथ का उपयोग करेंगे। इसके लिए उप्र राज्य परिवहन निगम यहां शहर के अपने पुराने बस अड्डे की भूमि को राम जन्म तीर्थ ट्रस्ट को हस्तांतरित करेगा। मंगलवार को हुई निगम के निदेशक मंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया।
विज्ञापन
निगम मुख्यालय में हुई इस बैठक में गजियाबाद का कौशांबी, गाजियाबाद पुराना बस स्टेशन, विभूति खंड गोमतीनगर लखनऊ, सिविल लाइन प्रयागराज एवं आगरा फोर्ट को पीपीपी मॉडल पर विकसित करने पर सहमति बनी। अनुमोदन हुआ कि इसकी नीलामी प्रक्रिया को सरल किया जाए। दरअसल प्रक्रिया कठिन होने से इस काम में कठिनाई आ रही है।
विज्ञापन
15 साल पुरानी 1800 बसों को नीलाम करने, दुर्घटना कम करने के लिए चालकों की काउंसिलिंग करने एवं उनके विश्राम रूम की व्यवस्था दुरुस्त करने, स्टेशनों पर यात्रियों को सभी सुविधाएं मुहैया कराने, कैंटीन स्टॉल के आवंटन की प्रक्रिया पूरी करने, नॉन टिकटिंग रेवेन्यू के विकल्पों का चिह्नांकन करने एवं कार्यवाही के लिए कंसलटेंट चयन करने के निर्देश दिए। बैठक में प्रमुख सचिव एल वेकटेश्वर लू, एमडी मासूम अली सरवर, अन्नपूर्णा गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन