फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: The driver along with his partner had conspired to rob, six accused arrested

Lucknow News : ड्राइवर ने साथी संग मिलकर रची थी लूटी साजिश, छह आरोपी गिरफ्तार

Sun, 17 Sep 2023 07:54 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 17 Sep 2023 07:54 PM IST
सार

लखनऊ में हसनगंज इलाके में गल्ला कारोेबारी प्रतीक बंसल के मुनीम से हुई साढ़े तीन लाख लूट की साजिश कारोबारी के चालक ने रची थी। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए ड्राइवर, उसके साथी और चार लुटेरों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Lucknow News: The driver along with his partner had conspired to rob, six accused arrested
यूपी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

लखनऊ में हसनगंज इलाके में गल्ला कारोेबारी प्रतीक बंसल के मुनीम से हुई साढ़े तीन लाख लूट की साजिश कारोबारी के चालक ने रची थी। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए ड्राइवर, उसके साथी और चार लुटेरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से लूटे गए 2.05 लाख रुपये, तीन बाइक, 6 मोबाइल फोन और एक तमंचा बरामद किया है।

विज्ञापन


डीसीपी मध्य अर्पणा रजत कौशिक के मुताबिक बदमाशों की सीसीटीवी फुटेज पुलिस को मिली थी। सर्विलांस की मदद से पुलिस को इस बात का पता चला कि लूट की वारदात में कारोबारी के चालक मड़ियांव निवासी जितेंद्र कुमार और उसके परिचित बाराबंकी निवासी पल्लेदार श्यामू शुक्ला ने साजिश रची थी। दोनों ने बदमाशों को कारोबारी के मुनीम के बारे में जानकारी दी थी। इसके बाद आरोपी श्यामू ने मुनीम की रेकी की और सारी जानकारी बदमाशों को दी। श्यामू से मिली जानकारी के बाद 13 सितंबर की शाम सात बजे दो बाइक सवार चार बदमाशों ने कारोबारी के घर के पास मुनीम अवधेश को घेर कर रोक लिया और साढ़े तीन लाख रुपये लूट ले गए। 
विज्ञापन


लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने मुनीम से मारपीट भी की थी। घटना के अगले दिन कारोबारी ने हसनगंज थाने में लूट की एफआईआर दर्ज कराई थी। साजिशकर्ता और लुटेरों के बारे में मिली जानकारी के बाद हसनगंज पुलिस रविवार को ड्राइवर जितेंद्र कुमार, उसके साथी श्यामू और चार लुटेरों मड़ियांव निवासी राजीव श्रीवास्तव, मड़ियांव निवासी दीपक उर्फ अभिषेक, मड़ियांव निवासी नवीन बाजपेई और अलीगंज निवासी अरूण वर्मा उर्फ अर्जुन को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटे गए 2.05 लाख रुपये, तीन बाइक, एक तमंचा और 6 मोबाइल फोन बरामद किए। आरोपी जितेंद्र मूल रूप से सीतापुर अटियार, लुटेरा राजीव श्रीवास्तव प्रयागराज के जार्ज टाउन और दीपक इटौंजा के अमानीगंज का रहने वाला है। आरोपी राजीव श्रीवास्तव के खिलाफ गाजीपुर, इंदिरानगर, गुडंबा और अलीगंज थाने में 7 आपराधिक मामले दर्ज हैं। डीसीपी ने लूट का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 10 हजार का इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात साल कारोबारी की गाड़ी चल रहा था ड्राइवर जितेंद्र, लालच में आकर रची साजिश
डीसीपी मध्य ने बताया कि आरोपी चालक जितेेंद्र कुमार कारोबारी के यहां सात साल से बतौर चालक काम करता था। उसके कारोबारी के परिवार से भी अच्छे संबंध थे और कारोबारी भी उसको अपना भरोसेमंद मानते थे। इस भरोसे का फायदा आरोपी जितेंद्र ने उठाया। उसने कारोबारी की दुकान से रुपये के मवूमेंंट के बारे में पूरी जानकारी दी थी। मुनीम कब और कितने रुपये लेकर कारोबारी के घर जाता है, यह सारी जानकारी जितेंद्र ने पांडेयगंज इलाके में पल्लेदारी का काम करने वाले अपने साथी श्यामू को दी थी। श्यामू ने चारों लुटेरों को लूट करने की बात बताई और खुद अपनी बाइक से मुनीम की चार से पांच दिनों तक रेकी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed