फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Swami Prasad said, Hindu pilgrimage sites were built by demolishing Buddhist monasteries

Lucknow News : स्वामी प्रसाद ने कहा, बौद्ध मठ तोड़कर बनाए गए हिंदू तीर्थस्थल, गड़े मुर्दे उखाड़ना ठीक नहीं

Fri, 28 Jul 2023 01:14 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 28 Jul 2023 01:14 AM IST
सार

स्वामी प्रसाद मौर्य ने ज्ञानवापी प्रकरण को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर पुरातत्व विभाग से जांच कराई जा रही है, तो सभी हिंदू मंदिरों की भी जांच कराई जानी चाहिए। इनमें से अधिकांश मंदिर बौद्ध मठों को तोड़कर बनाए गए हैं।

विज्ञापन
Lucknow News: Swami Prasad said, Hindu pilgrimage sites were built by demolishing Buddhist monasteries
स्वामी प्रसाद मौर्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने ज्ञानवापी प्रकरण को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर पुरातत्व विभाग से जांच कराई जा रही है, तो सभी हिंदू मंदिरों की भी जांच कराई जानी चाहिए। इनमें से अधिकांश मंदिर बौद्ध मठों को तोड़कर बनाए गए हैं। यहां तक की बद्रीनाथ धाम भी आठवीं शताब्दी तक बौद्ध मठ था। स्वामी प्रसाद मौर्य ने अमर उजाला को यह भी बताया कि शीघ्र ही वह यह फेहरिस्त सामने रखेंगे कि कौन से बौद्ध मठ तोड़कर मंदिर बनाए गए हैं।
विज्ञापन


स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा हिंदू धर्म स्थलों की पहले क्या स्थिति थी? इसकी जांच होनी चाहिए। साथ ही कहा कि गड़े मुर्दे उखाड़े जाएंगे तो बात बहुत दूर तक जाएगी। बेहतर तो यह रहेगा कि समाज में भाईचारा और सौहार्द बना रहे, इसलिए 15 अगस्त 1947 को देश में जिस धार्मिक स्थल की जो स्थिति थी, उसे बरकरार रखा जाए।
विज्ञापन


जब उनसे पूछा गया की बौद्ध मठ तोड़कर मंदिर बनाने की बात कहने का आधार क्या है, तो उन्होंने कहा एएसआई से जांच कराएं तो आधार मिल जाएगा। उन्होंने विकिपीडिया का हवाला देते हुए कहा की आठवीं शताब्दी तक बद्रीनाथ धाम बौद्ध मठ था। आदि शंकराचार्य ने उसे हिंदू मठ में परिवर्तित किया। स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा, मैं किसी एक धर्म का ठेकेदार नहीं हूं। सभी धर्मों में मेरी आस्था है और उनका सम्मान करता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed