{"_id":"63db5c244fedc350e8630992","slug":"lucknow-news-swami-prasad-maurya-warms-the-atmosphere-by-tweeting-again-2023-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : स्वामी प्रसाद मौर्य ने फिर किया ट्वीट, थम नहीं रहा रामचरित मानस को लेकर पोस्टरवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : स्वामी प्रसाद मौर्य ने फिर किया ट्वीट, थम नहीं रहा रामचरित मानस को लेकर पोस्टरवार
Thu, 02 Feb 2023 11:24 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 02 Feb 2023 11:24 PM IST
सार
सपा के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य ने लिखा कि इंडियंस आर डाग कहकर अंग्रेजों ने जो अपमानव बदसलूकी ट्रेन में गांधी जी से की थी। उसी प्रकार धर्म की आड़ में जो अपमानजनक टिप्पणी महिलाओं व शुद्र समाज को की जाती है। उसका दर्द भी महिलाएं और शुद्र समाज ही समझता है।
विज्ञापन
स्वामी प्रसाद मौर्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश की सियासत में रामचरित मानस की चौपाई को लेकर शुुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। सपा कार्यकर्ता लगातार पोस्टरवार चला रहा है तो एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य ने बृहस्पतिवार को फिर से ट्वीट किया है।
विज्ञापन
सपा नेता स्वामी प्रसाद ने ट्वीट करते हुए लिखा कि इंडियंस आर डाग कहकर अंग्रेजों ने जो अपमान व बदसलूकी ट्रेन में गांधीजी से किया था। वह दर्द गांधीजी ने ही समझा था। उसी तरह धर्म की आड़ में जो अपमानजनक टिप्पणियां महिलाओं एवं शुद्र समाज को की जाती है, उसका दर्द भी महिलाएं व शुद्र समाज ही समझता है।
विज्ञापन
उनके इस ट्वीट के बाद आरोप- प्रत्यारोप का दौर फिर से तेज हो गया। कोई स्वामी प्रसाद का समर्थन कर रहा है तो कोई विरोध में ट्प्पिणी कर रहा है। इस बीच सपा की प्रदेश सचिव पूनम मौर्य ने सपा कार्यालय के पास होर्डिंग लगवा दिया। इस पर रामचरित मानक की लिखी गई चौपाई को लिखते हुए कहा हैकि धर्म ग्रंथों की आड़ में ताड़ना का अपमान भारत की नारी नहीं सहेंगी। इतना ही नहीं उन्होंने अपने नाम के आगे शुद्र पूनम मौर्य लिखा है।
विज्ञापन