फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: STF will tighten the noose on the operators of printing press and transport company.

Lucknow News : प्रिंटिंग प्रेस और ट्रांसपोर्ट कंपनी के संचालकों पर एसटीएफ कसेगी शिकंजा

Sun, 17 Mar 2024 08:10 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 17 Mar 2024 08:10 PM IST
सार

पेपर लीक होने के बाद जब एसटीएफ ने इस मामले की तह तक जाना शुरू किया तो प्रिंटिंग प्रेस और ट्रांसपोर्ट कंपनी के संचालकों की लापरवाही के प्रमाण मिलते चले गए। इसके बाद एसटीएफ ने अहमदाबाद की प्रिंटिंग प्रेस के संचालक को नोटिस भेजकर कई अहम बिंदुओं पर जानकारी मांगी।

विज्ञापन
Lucknow News: STF will tighten the noose on the operators of printing press and transport company.
एसटीएफ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सिपाही भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के मामले की जांच कर रही एसटीएफ प्रिंटिंग प्रेस और ट्रांसपोर्ट कंपनी के संचालकों पर शिकंजा कसेगी। एसटीएफ इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों के बयान दर्ज के आधार पर मुकदमे में नाम बढ़ाएगी। यदि इस मामले में कोई नया तथ्य सामने आता है कि तो नई एफआईआर दर्ज करते हुए कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


बता दें कि पेपर लीक होने के बाद जब एसटीएफ ने इस मामले की तह तक जाना शुरू किया तो प्रिंटिंग प्रेस और ट्रांसपोर्ट कंपनी के संचालकों की लापरवाही के प्रमाण मिलते चले गए। इसके बाद एसटीएफ ने अहमदाबाद की प्रिंटिंग प्रेस के संचालक को नोटिस भेजकर कई अहम बिंदुओं पर जानकारी मांगी। प्रिंटिंग प्रेस के संचालक ने एसटीएफ को इसका जवाब तो भेजा, लेकिन इसके बाद वह अमेरिका भाग गया और एसटीएफ के दोबारा मेल करने पर कोई जवाब नहीं दिया। इससे उसकी भूमिका संदेह के दायरे में आ चुकी है।
विज्ञापन


वहीं दूसरी और ट्रांसपोर्ट कंपनी के दो वर्तमान और एक पूर्व कर्मचारी की गिरफ्तारी के बाद उनके भी बयान दर्ज किए गए हैं, जिसमें उन्होंने कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था की खामियों का जिक्र विस्तार से किया है। अब इसी आधार पर ट्रांसपोर्ट कंपनी के संचालकों पर भी शिकंजा कसने की तैयारी है। एसटीएफ जल्द ही उनको बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस भेजकर तलब करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed