फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: STF arrested the fraudster who intimidated officers by posing as Chief Minister's secretary from

Lucknow News : मुख्यमंत्री का सचिव बनकर अफसरों पर धौंस जमाने वाले जालसाज को एसटीएफ ने बस्ती से किया गिरफ्तार

Sun, 23 Jun 2024 09:54 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 23 Jun 2024 09:54 PM IST
सार

एसटीएफ ने उसके पास से तीन मोबाइल बरामद किए हैं, जिनसे वह अधिकारियों को फोन करता था। साथ ही एक कागज मिला है, जिस पर विवेक शर्मा ,सचिव, मुख्यमंत्री और पता-10/9 कालीदास मार्ग, लखनऊ अंकित है।

विज्ञापन
Lucknow News: STF arrested the fraudster who intimidated officers by posing as Chief Minister's secretary from
एसटीएफ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री के सचिव के नाम से फोन करके प्रशासनिक अधिकारियों एवं जन सामान्य पर धौंस जमा कर ठगी करने वाले जालसाज आगरा निवासी विवेक शर्मा उर्फ बंटू चौधरी को एसटीएफ ने रविवार को बस्ती के कोतवाली इलाके से गिरफ्तार कर लिया। वह खुद को मुख्यमंत्री का सचिव विवेक शर्मा बताकर ठगी करता था। उसके खिलाफ अलीगढ़, बलरामपुर, बांदा, मथुरा, कानपुर नगर, हरदोई और बस्ती में 17 मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन


एसटीएफ ने उसके पास से तीन मोबाइल बरामद किए हैं, जिनसे वह अधिकारियों को फोन करता था। साथ ही एक कागज मिला है, जिस पर विवेक शर्मा ,सचिव, मुख्यमंत्री और पता-10/9 कालीदास मार्ग, लखनऊ अंकित है।
विज्ञापन


दरअसल, एसटीएफ को सूचना मिली थी कि कोई जालसाज खुद को मुख्यमंत्री का सचिव बताकर अधिकारियों को फोन करके धौंस जमाता है और फिर ठगी अंजाम देता है। सर्विलांस की मदद से एसटीएफ को उसकी लोकेशन बस्ती में मिली, जिसके बाद उसे दबोच लिया गया। उसके मोबाइल के निरीक्षण के दौरान ट्रू-काॅलर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम डिस्प्ले होता पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने बताया कि वह पूरे विश्वास के साथ अफसरों को फोन करता था। जिससे सामने वाला व्यक्ति तत्काल ही उसके प्रभाव में आ जाता था और कभी शिकायत नहीं करता था। कुछ दिन पूर्व उसने बस्ती के डीएम और सीडीओ के सीयूजी नंबर पर फोन करके ठगी करने का प्रयास किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed