{"_id":"6400b88129d5891cee0e3733","slug":"lucknow-news-state-human-rights-commission-summoned-the-police-captain-of-mainpuri-and-aligarh-2023-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : राज्य मानवाधिकार आयोग ने मैनपुरी और अलीगढ़ के पुलिस कप्तान को किया तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : राज्य मानवाधिकार आयोग ने मैनपुरी और अलीगढ़ के पुलिस कप्तान को किया तलब
Thu, 02 Mar 2023 08:24 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 02 Mar 2023 08:24 PM IST
सार
युवक के पिता ने अलीगढ़ के थाना गभाना में तैनात दरोगा रंजीत सिंह कटारिया समेत छह पुलिसकर्मियों के खिलाफ सीबीसीआईडी या एंटी करप्शन से जांच कराकर दंडित करने की मांग की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्य मानवाधिकार आयोग ने अलग-अलग मामलों में मैनपुरी और अलीगढ़ के पुलिस कप्तानों को तलब किया है। अलीगढ़ के एसएसपी को एक युवक को फर्जी मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजने के मामले में आगामी 17 मार्च को पेश होने को कहा गया है। युवक के पिता ने अलीगढ़ के थाना गभाना में तैनात दरोगा रंजीत सिंह कटारिया समेत छह पुलिसकर्मियों के खिलाफ सीबीसीआईडी या एंटी करप्शन से जांच कराकर दंडित करने की मांग की है।
विज्ञापन
वहीं दूसरी ओर मैनपुरी के एसपी को 16 मार्च को पेश होने का आदेश आयोग ने दिया है। मैनपुरी के थाना कोतवाली स्थित नगला रते गांव की शीला देवी ने आयोग में शिकायत की थी कि सत्यम गुप्ता और हर्षित 17 जुलाई 2022 को उसके घर में शराब के नशे में आए और उसकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ की। जब उन्होंने पुलिस में शिकायत की तो दरोगा अमित राणा ने शिकायती पत्र फाड़कर फेंक दिया। उसने मेरे ससुर और नाबालिग पुत्र का चालान काट दिया। जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत करने पर झूठी रिपोर्ट लगाकर भेज दी गई।
विज्ञापन