{"_id":"639b6bf95183b944f93564e1","slug":"lucknow-news-sp-president-accuses-bjp-of-corruption-quality-of-road-construction-in-bjp-government-is-zero","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : अखिलेश ने भाजपा पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, भाजपा सरकार में सड़क निर्माण की गुणवत्ता शून्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : अखिलेश ने भाजपा पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, भाजपा सरकार में सड़क निर्माण की गुणवत्ता शून्य
Fri, 16 Dec 2022 12:18 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 16 Dec 2022 12:18 AM IST
सार
कहा कि निर्माण और निर्माण अनुरक्षण के नाम पर बजट की लूट हो रही है। इसी तरह से पिछले 6वर्षों से सड़कों के गड्ढामुक्त सड़क योजना में हजारों करोड़ रूपये के बजट का बंदरबांट हो गया, लेकिन सड़कें गड्ढामुक्त नहीं हुई हैं।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार में सराबोर होने का आरोप लगाया। कहा कि प्रदेश में सड़कों के निर्माण और गड्ढामुक्त सड़कों के नाम पर बजट का ऐसा बंदरबांट कभी नहीं हुआ था। इस सरकार में सड़क निर्माण की गुणवत्ता शून्य है।
विज्ञापन
जारी बयान में उन्होंने कहा कि निर्माण और निर्माण अनुरक्षण के नाम पर बजट की लूट हो रही है। इसी तरह से पिछले 6वर्षों से सड़कों के गड्ढामुक्त सड़क योजना में हजारों करोड़ रूपये के बजट का बंदरबांट हो गया, लेकिन सड़कें गड्ढामुक्त नहीं हुई हैं। सरकार गड्ढामुक्त सड़क अभियान की तारीखें बढ़ाती रही और सड़कों को गड्ढामुक्त नहीं कर पाई।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश के हर इलाके में सड़कें टूटी हैं। पीलीभीत में प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत बनी सड़क को लोगों ने हाथ से उखाड़ दिया। इससे पहले भी कई जगहों पर घटिया और फर्जी निर्माण की सूचनाएं आती रही हैं। फिर भी सरकार ने कभी जांच नहीं कराई।
विज्ञापन
सपाइयों ने मनाई पटेल जयंती
सपाइयों ने बृहस्पतिवार को भारत रत्न लौहपुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि सादगी के साथ मनाई। पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में सरदार पटेल के चित्र पर पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी एवं प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।
उन्हें आधुनिक भारत का शिल्पकार, महान स्वतंत्रता सेनानी बताते हुए वक्ताओँ ने कहा कि सरदार पटेल ने 562 देशी रियासतों को मिलाकर एक संगठित भारत की संरचना के लिए अथक प्रयास किया था। उनका यह योगदान हमेशा याद रहेगा। इस दौरान अरविंद कुमार सिंह, उदयवीर सिंह, रामबृक्ष सिंह यादव, डॉ0 आशुतोष वर्मा, केके श्रीवास्तव डॉ हरिश्चन्द्र आदि मौजूद रहे।