फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: SP fields nine candidates in Madhya Pradesh Assembly

Lucknow News : मध्य प्रदेश में सपा ने उतारे नौ प्रत्याशी, तीन यादव समेत पांच ओबीसी, तीन दलित और एक ब्राह्मण

Mon, 16 Oct 2023 06:04 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 16 Oct 2023 06:04 AM IST
सार

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए सपा ने 9 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। इनमें तीन यादव समेत पांच ओबीसी, तीन दलित और एक ब्राह्मण प्रत्याशी है।

विज्ञापन
Lucknow News: SP fields nine candidates in Madhya Pradesh Assembly
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए सपा ने 9 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। इनमें तीन यादव समेत पांच ओबीसी, तीन दलित और एक ब्राह्मण प्रत्याशी है। हालांकि, यह सपा-कांग्रेस गठबंधन के तहत उतारे गए आधिकारिक प्रत्याशी नहीं बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन


सपा की ओर से जारी सूची के अनुसार, निवाड़ी से पूर्व विधायक मीरा दीपक यादव, राजनगर से बृजगोपाल पटेल उर्फ बबलू पटेल, भांडेर आरक्षित से सेवानिवृत्त जिला जज डीआर राहुल (अहिरवार), धौहानी आरक्षित सीट से विश्वनाथ सिंह मरकाम, चितरंगी आरक्षित सीट से श्रवण कुमार सिंह गोंड, सिरमौर से लक्ष्मण तिवारी, बिजावर से डॉ. मनोज यादव, कटंगी से महेश सहारे और सीधी से रामप्रताप सिंह यादव को प्रत्याशी बनाया है। प्रत्याशी घोषित होने से पहले अखिलेश यादव ने प्रदेश पार्टी मुख्यालय पर मध्य प्रदेश के पदाधिकारियों के साथ बैठक भी की।
विज्ञापन


तेलंगाना के चुनाव में अखिलेश ने केसीआर की मदद को बढ़ाए हाथ
तेलंगाना के विधानसभा चुनाव में इस्तेमाल के लिए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के लिए एक प्रचार रथ (बस) भेजी है। इस बस का इस्तेमाल वर्ष 2017 और उसके बाद हुए चुनावों में यूपी में भी किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव (केसीआर) की बीआरएस विपक्षी समावेशी गठबंधन इंडिया का हिस्सा नहीं है, लेकिन अखिलेश और केसीआर के मधुर रिश्ते जगजाहिर हैं। अखिलेश यादव और केसीआर के बीच जुलाई में हैदराबाद में मुलाकात भी हुई थी। यहां बता दें कि तेलंगाना राज्य के चुनाव में बीआरएस और कांग्रेस के बीच मुख्य लड़ाई है। यही वजह है कि इंडिया गठबंधन में बीआरएस शामिल नहीं है, पर विधानसभा चुनाव के बाद उसका साथ आना तय माना जा रहा है। समाजवादी पार्टी ने 11 अगस्त 2016 को एक बस खरीदी थी, जिसे प्रचार के लिए तेलंगाना भेजा है। इस बस का पंजीकरण आरटीओ, लखनऊ के यहां कराया गया था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed